महाराष्ट्र के मंत्री ने की पत्रकारों के खिलाफ टिप्पणी

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडऩवीस सरकार के एक मंत्री ने पत्रकारों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 28 May 2017 04:04 AM (IST) Updated:Sun, 28 May 2017 04:04 AM (IST)
महाराष्ट्र के मंत्री ने की पत्रकारों के खिलाफ टिप्पणी
महाराष्ट्र के मंत्री ने की पत्रकारों के खिलाफ टिप्पणी

मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडऩवीस सरकार के एक मंत्री ने पत्रकारों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। महाराष्ट्र सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री की टिप्पणी की आलोचना हो रही है।
मुंबई के हिंगोली में आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक न्याय राज्यमंत्री दिलीप कांबले ने पत्रकारों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। कांग्रेस ने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, 'कांबले ने कहा है कि पत्रकारों को जूते से पीटना चाहिए और उनकी पार्टी ने उन्हें ऐसा करने का प्रशिक्षण दिया है। उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। जनता ऐसे घमंडी मंत्रियों को सबक सिखाएगी।' 

यह भी पढें: नासिक से लापता छह बच्चियां शाहरुख के बंगले के पास मिलीं

यह भी पढें: एक घंटे धूप में खड़े होकर कांग्रेसी राहुल गांधी का करते रहे इंतजार, उन्हें 2 मिनट का हुआ दीदार

chat bot
आपका साथी