Maharashtra: 'गैंगवार की इजाजत नहीं, लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे', सलमान खान से मिले CM एकनाथ शिंदे

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने उनके घर गैलक्सी आपर्टमेंट पहुंचे । बता दें कि रविवार को बाइक पर आए दो लोगों ने सलमान खान के घर के बाहर चार राउंड फायर की थी। गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के अलावा उनका पूरा परिवार रहता है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी खुद लॉरेंस बिश्वोई ने ली थी।

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash Publish:Tue, 16 Apr 2024 06:04 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 06:06 PM (IST)
Maharashtra: 'गैंगवार की इजाजत नहीं, लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे', सलमान खान से मिले CM एकनाथ शिंदे
सलमान खान के घर पहुंचे CM एकनाथ शिंदे (Image: ANI)

HighLights

  • सलमान खान के घर पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे
  • गैलक्सी अपार्टमेंट के पास रही कड़ी सुरक्षा
  • एकनाथ शिंदे ने सलमान के पिता से भी की मुलाकात

पीटीआई, मुंबई। Mumbai Eknath Shinde Met Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने उनके घर गैलक्सी आपर्टमेंट पहुंचे। सीएम एकनाथ ने सलमान खान के साथ-साथ उनके पिता सलीम खान से भी मुलाकात की और घटना पर जानकारी ली। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही एक्टर के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। 

सलमान खान से मिलने के बाद एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा 'मैंने सलमान खान से कहा है कि सरकार आपके साथ है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। हम मामले की तह तक जाएंगे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। किसी को भी इस तरह से निशाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी गैंगवार की इजाजत नहीं दी जाएगी। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे।'

#WATCH | Mumbai | Maharashtra CM Eknath Shinde met actor Salman Khan at his residence.

Inside visuals from the residence.

(Source: Eknath Shinde office) pic.twitter.com/lbMmfCOBNm

— ANI (@ANI) April 16, 2024

रविवार को हुई थी घटना

बता दें कि रविवार को बाइक पर आए दो लोगों ने सलमान खान के घर के बाहर चार राउंड फायर की थी। गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के अलावा उनका पूरा परिवार रहता है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी खुद लॉरेंस बिश्वोई ने ली थी।

हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। कोर्ट ने भी 10 दिन की रिमांड पर आरोपियों को भेज दिया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज से हुई थी। मंगलवार को दोनों को मुंबई लाया गया और किला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर आरोपियों की जानकारी साझा की। पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल है। 

यह भी पढ़ें: पुणे के पेठ इलाके में दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, VIDEO में दिखा खौफनाक मंजर

यह भी पढ़ें: 3 बार रेकी, 5 राउंड फायरिंग; दोनों शूटर ने बनाया था 'भाईजान' के लिए बेहद खतरनाक प्लान; मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

chat bot
आपका साथी