जस्टिस तहिलियानी राज्य के नए लोकायुक्त, आज लेंगे शपथ

आखिरकार 13 महिनों के इंतजार के बाद राज्य को लोकायुक्त मिल गया। मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाने वाले न्यायमूर्ति मदनलाल तहिलयानी को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2015 04:01 AM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2015 04:03 AM (IST)
जस्टिस तहिलियानी राज्य के नए लोकायुक्त, आज लेंगे शपथ

मुंबई। आखिरकार 13 महिनों के इंतजार के बाद राज्य को लोकायुक्त मिल गया। मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाने वाले न्यायमूर्ति मदनलाल तहिलयानी को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। सोमवार को राजभवन में तहिलयानी को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई जाएगी। तहिलियानी शुक्रवार को ही सेवानिवृत्त हुए हैं।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरे मंत्रिमंडल को लोकायुक्त के दायरे में लाया गया है। इसके अलावा सरकारी अधिकारी भी लोकायुक्त के कानूनी दायरे में आते हैं। महाराष्ट्र इस तरह का कानून बनाने वाला पहला राज्य है। लोकायुक्त व उपलोकायुक्त कानून 1971 से राज्य में लागू है। लोकायुक्त कार्यालय के पास फिलहाल चार हजार से अधिक प्रकरण लंबित पड़े हैं। अब लोकायुक्त की नियुक्ति से उम्मीद कि जा सकती है कि लंबित प्रकरणों का निपटारा जल्द हो सकेगा।

साथ रिक्त रहे दोनों पद

पहले जब लोकायुक्त का कार्यकाल खत्म होता था तब उप लोकायुक्त उनका कार्यभार संभालते थे। लेकिन राज्य में कुछ माह के अंतराल में ही एक साथ दोनों पद रिक्त हो गए। लोकायुक्त पुरुषोत्तम गायकवाड का कार्यकाल 1 जुलाई 2014 और उप लोकायुक्त जॉनी जोसेफ का कार्यकाल 30 नवंबर 2014 को समाप्त हो गया था। तभी से ये पद रिक्त रहे।

chat bot
आपका साथी