महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्टः लड़कियों ने मारी बाजी, 91.46 फीसद हुईं उत्तीर्ण

एक बार फिर से राज्य की लड़कियों ने अच्छे नंबरों से दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण कर लड़कों से बाजी मार ली है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 14 Jun 2017 05:32 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jun 2017 09:11 AM (IST)
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्टः लड़कियों ने मारी बाजी, 91.46 फीसद हुईं उत्तीर्ण
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्टः लड़कियों ने मारी बाजी, 91.46 फीसद हुईं उत्तीर्ण

मुंबई, पुणे। महाराष्ट्र बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही एक बार फिर से राज्य की लड़कियों ने अच्छे नंबरों से परीक्षा उत्तीर्ण कर लड़कों से बाजी मार ली है। राज्य माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) कक्षा दसवीं की परीक्षा का उत्तीर्ण परिणाम कुल 88.74 प्रतिशत दर्ज किया गया। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष गंगाधर महमने ने परिणाम घोषित करते हुए कहा कि 91.46 प्रतिशत लड़कियों ने 86.51 प्रतिशत लड़के की तुलना में परीक्षा उत्तीर्ण की है।

पिछले महीने घोषित हुए महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की कक्षा 12 वीं की परीक्षा में भी लड़कियों ने 90.50 के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया था, जबकि 83.46 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए थे। महमने ने बताया कि दसवीं कक्षा की परीक्षा में, कोंकण प्रभाग 96.18 प्रतिशत उत्तीर्ण परिणाम के साथ शीर्ष पर रहा जबकि नागपुर विभाग 83.67 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा।

इसके अलावा, कोल्हापुर डिवीजन में उत्तीर्ण प्रतिशत 93.59, इसी प्रकार पुणे - 91.95, मुंबई- 90.0 9, औरंगाबाद- 88.15, नासिक- 87.76, लातूर- 85.22, अमरावती- 84.35 प्रतिशत रहे। गौरतलब है कि इस साल मार्च में संपन्न हुई कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 16,50,499 छात्र पंजीकृत हुए जिसमें से 16,44,016 छात्र उपस्थित हुए और 14,58,855 छात्रों ने परीक्षाएं पास की।

यह भी पढें: हरिद्वार निवासी अभिनेत्री की संदिग्ध हालत में मुंबई में हुई मौत

यह भी पढें: मानसून ने मुंबई और कोलकाता में दी दस्तक

chat bot
आपका साथी