Mumbai Fire News: मानखुर्द के गोदामों में लगी आग बुझी, कल से जारी था अग्निशमन अभियान

Fire In Scrap Godown In Mumbai मुंबई के मानखुर्द इलाके के स्क्रैप गोदाम में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई थी जिसे बुझाने में आज कामयाबी मिली है। शुक्रवार दोपहर आग लगने की सूचना मिलते ही पहुंचे दमकल वाहन आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रहे थे।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 08:32 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 01:00 PM (IST)
Mumbai Fire News: मानखुर्द के गोदामों में लगी आग बुझी, कल से जारी था अग्निशमन अभियान
मुंबई के मानखुर्द इलाके में आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।

मुंबई, एएनआइ। मुंबई के मानखुर्द इलाके में शुक्रवार दोपहर लगी आग को बुझा दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर  मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई थी, तब से ही आग बुझाने का काम जारी था। आग लगने की सूचना मिलते ही 19 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। इस आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और न ही आग लगने के कारणों का पता चल पाया है।     

#WATCH I Maharashtra: Firefighting operation continues at the godowns in Mumbai's Mankhurd where a fire broke out yesterday. pic.twitter.com/ttN2qarzaI— ANI (@ANI) February 6, 2021

गौरतलब है कि मुंबई के मानखुर्द इलाके स्क्रैप गोदामों में शुक्रवार अपरान्ह 2 बजकर 45 मिनट पर भीषण आग लग गई थी। आग लगते ही चारों तरफ फैलने लगी थी जिससे पूरे आसमान में धुएं का गुबार फैल गया था। आग लगने की सूचना मिलते ही 19 दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए थे। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली करवा दिया गया था। 
chat bot
आपका साथी