Mumbai: अपनी ही बेटी से दुष्‍कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, FIR दर्ज

मुंबई में अपनी ही 10 वर्षीय बेटी से घिनौना कृत्य करने के आरोप में एक कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने दुष्‍कर्मी पिता पर FIR दर्ज कर उसे 15 अक्टूबर तक हिरासत में ले लिया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 09:32 AM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 09:32 AM (IST)
Mumbai: अपनी ही बेटी से दुष्‍कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, FIR दर्ज
अपनी ही 10 वर्षीय बेटी का दुष्‍कर्म करने का आरोपी पिता पुलिस हिरासत में

मुंबई, एएनआइ। मुंबई के वकोला इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को अपनी ही 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आईपीसी और POCSO अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उसे 15 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 40 वर्षीय आरोपी पिछले चार वर्षों से अपनी पत्‍नी से अलग अपनी बेटी के साथ मुंबई में रह रहा था, उसकी पत्‍नी गुजरात के सूरत में रह रही थी। 

 वकोला पुलिस को सायन अस्‍पताल से शुक्रवार को फोन आया जिसमें नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म के बारे में बताया गया। लड़की की मां ही उसे अस्‍पताल लेकर आयी थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्‍कर्म किया है।    

 लड़की की मां से मिली जानकारी के अनुसार लड़की कुछ दिन पहले ही उसके पास रहने सूरत आयी थी  और तब उसने अपनी मां से निजी अंगों में दर्द की शिकायत की जिसके बाद मां उसे डॉक्‍टर के पास ले गयी लेकिन वह इसकी वजह नहीं समझ पायी। इसके बाद वह उसे सायन अस्‍पताल लेकर आये जहां के डॉक्‍टरों ने बताया कि लड़की के साथ दुष्‍कर्म हुआ है इस मामले में लड़की की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवायी जिसके बाद शुक्रवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मुंबई की एक अदालत ने आरोपी को 15 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

chat bot
आपका साथी