तीन साल से भाजपा में प्रयोग जारी: शिवसेना

अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि लोगों को अभी भी अच्‍छे दिन का इंतजार है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 05 Sep 2017 02:41 PM (IST) Updated:Tue, 05 Sep 2017 02:41 PM (IST)
तीन साल से भाजपा में प्रयोग जारी: शिवसेना
तीन साल से भाजपा में प्रयोग जारी: शिवसेना

मुंबई, प्रेट्र। साथ रहते हुए भी भाजपा की आलोचना करने वाली शिवसेना ने मंत्रिमंडल में फेरबदल पर टिप्पणी की है। पार्टी ने कहा है कि तीन साल बाद भी नरेंद्र मोदी सरकार में प्रयोग जारी है। हालांकि पार्टी ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव राजनीतिक अनिवार्यता है।

अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि लोगों को अभी भी अच्‍छे दिन का इंतजार है। विभागों के बंटवारे को भाजपा का आंतरिक मामला बताते हुए संपादकीय में कहा गया है, 'हम चुप नहीं रह सकते क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के विकास से जुड़ा है।'

शिवसेना ने 2014 के आम चुनाव में भाजपा को अपने वादे की याद दिलाई है। सामना के संपादकीय में लिखा है, 'मोदी सरकार ने तीन साल पूरे कर लिए हैं। लेकिन मंत्रालयों में प्रयोग अभी भी जारी है। लोग अभी भी अच्‍छे दिन के चमत्कार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मोदी और अमित शाह के चुने हुए पसंदीदा को जगह दी गई है।

उद्धव ठाकरे की पार्टी ने कहा है कि कुछ मंत्रियों के बाहर जाने कारण उम्र बताया गया है। सच तो यही है कि कम उम्र के साथियों ने भी उल्लेखनीय काम नहीं किया है। प्रदर्शन यही है कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। रोटी, कपड़ा और मकान का बुनियादी मुद्दा जस का तस है। मुंबई जैसे शहरों में छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। विश्वविद्यालयों में अराजकता के कारण परीक्षा का परिणाम घोषित होने में देरी हो रही है।

यह भी पढ़ें: पड़ोसन को छम्मकछल्लो कहने पर जाना पड़ा जेल

chat bot
आपका साथी