Ram Temple: मकर संक्रांति से शुरू होगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए धन संग्रहः चंपत राय

Ram Temple चंपत राय ने कहा कि अयोध्या का प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जनता के आर्थिक सहयोग से निर्मित होगा और इसके लिए निधि संकलन का कार्य मकर संक्रांति से शुरू किया जाएगा। राय शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 09:27 PM (IST)
Ram Temple: मकर संक्रांति से शुरू होगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए धन संग्रहः चंपत राय
चंपत राय ने कहा, मकर संक्रांति से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए धन संग्रह शुरू होगा। फाइल फोटो

मुंबई, राज्य ब्यूरो। Ram Temple: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव व विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि अयोध्या का प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जनता के आर्थिक सहयोग से निर्मित होगा और इसके लिए निधि संकलन का कार्य मकर संक्रांति से शुरू किया जाएगा। राय शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बात कर रहे थे। चंपत राय के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद मार्च में ही ट्रस्ट का बैंक खाता खुलवा लिया गया था। इस खाते में पहले ही लोगों ने सहयोग देना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन 1000 से 1200 तक ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। देश के आम लोगों से भी धन संग्रह के लिए कूपन बनाए जा रहे हैं, ताकि सभी लोग श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के निर्माण में अपना योगदान कर सकें।

राय के अनुसार, जन्मभूमि को प्राप्त करने के लिए लाखों भक्तों ने कष्ट सहे हैं। उसी प्रकार मंदिर भी करोड़ों लोगों के स्वैच्छिक सहयोग से बनना चाहिए। इसके लिए मकर संक्रांति से शुरू होने वाले वृहद अभियान में लाखों कार्यकर्ता गांवों व मुहल्लों में जाएंगे और समाज स्वेच्छा से कुछ न कुछ सहयोग अवश्य करेगा। भगवान के कार्य में धन बाधा नहीं हो सकता। राय के अनुसार, धन संग्रह का कार्य मकर संक्रांति से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान घर-घर भगवान के मंदिर का चित्र भी पहुंचेगा।

विहिप नेता ने कहा कि भारत वर्ष की वर्तमान पीढ़ी को इस मंदिर के इतिहास की सच्चाइयों से अवगत कराने की योजना भी बनाई गई है। योजना इस प्रकार बनाई गई है कि देश की कम से कम आधी आबादी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराया जाय। चंपत राय ने यह भी खुलासा किया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के कर्णधार विहिप नेता अशोक सिंहल ने अपने जीवनकाल में मुंबई आकर लार्सन टुब्रो के अधिकारियों से बात की थी। अब लार्सन टुब्रो ही मंदिर का निर्माण कर रही है, जबकि निर्माता कंपनी को सलाह देने का काम टाटा कंसल्टेंट इंजीनियर्स कर रही है। 

chat bot
आपका साथी