भाजपा नेता संदीप म्‍हात्रे गिरफ्तार, नवी मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR; जानें क्‍या है मामला

आपत्तिजनक पोस्‍ट ( Objectionable post) साझा करने के आरोप में भाजपा (BJP) नेता संदीप म्‍हात्रे (Sandeep Mhatre) को नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। म्हात्रे पर आईपीसी की धारा 153ए 500 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 08 Jan 2022 10:19 AM (IST) Updated:Sat, 08 Jan 2022 01:09 PM (IST)
भाजपा नेता संदीप म्‍हात्रे गिरफ्तार, नवी मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR; जानें क्‍या है मामला
भाजपा नेता संदीप म्हात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुंबई, एएनआइ/पीटीआइ। भाजपा नेता संदीप म्हात्रे (Sandeep Mhatre) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी (Objectionable post) करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) के डीसीपी सुरेश मेंगड़े के अनुसार संदीप म्हात्रे ने जो पोस्‍ट साझा की थी इससे दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। म्हात्रे के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 500 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला शिवसेना (Shiv sena) के कुछ समर्थकों की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।

नवी मुंबई में कोपर खैरणे पुलिस ने संदीप म्हात्रे को गिरफ्तार किया है। संदीप म्हात्रे पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। इस संबंध में शिवसैनिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने म्हात्रे के खिलाफ कार्रवाई की।

जानें कौन है संदीप म्हात्रे

संदीप म्हात्रे नवी मुंबई के कोपर खैरणे इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता हैं और भाजपा विधायक गणेश नाइक के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। संदीप म्हात्रे की पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पत्‍नी रश्मि ठाकरे, राकांपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बदनाम करने के आरोप में जितेन गजारिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में शिवसेना के उपनगरीय आयोजक उमेश वाघ ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और जितेन गजारिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

भाजपा सोशल मीडिया सेल के प्रभारी जितेन गजरिया ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को 'मराठी राबड़ी देवी' (MarathiRabriDevi) कहा था। यही विवाद का कारण बना। इस बारे में गजारिया से वीरवार को 4 घंटे पूछताछ की गई। बता दें कि इसके अलावा, गजरिया पर कथित तौर पर जाति और धर्म को लेकर एक विवादित पोस्ट अपलोड करने का भी आरोप है। 

chat bot
आपका साथी