महाराष्ट्र में जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा आगे

महाराष्ट्र में जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में 25 जिला परिषदों में से 10 में भाजपा और चार में शिवसेना के अध्यक्ष चुने गए।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2017 03:44 AM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2017 03:55 AM (IST)
महाराष्ट्र में जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा आगे
महाराष्ट्र में जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा आगे

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र में जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस, राकांपा एवं शिवसेना मिलकर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आगे नहीं जा सके। 25 जिला परिषदों में से 10 में भाजपा और चार में शिवसेना के अध्यक्ष चुने गए।
पिछले महीने राज्य की 10 महानगरपालिकाओं के साथ ही 25 जिला परिषदों के भी चुनाव हुए थे। महानगरपालिकाओं में बुरी तरह हारने वाली शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए आपस में हाथ मिला लिया था। इसके बावजूद 10 जिला परिषदों में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। वैचारिक रूप से भिन्न दलों के साथ हाथ मिलाने के बावजूद शिवसेना सिर्फ चार अध्यक्ष पद ही पा सकी। यदि भाजपा-शिवसेना ने चुनाव बाद भी हाथ मिलाया होता तो दोनों दलों के पास लगभग 20 जिला परिषदों के अध्यक्ष हो सकते थे।
भाजपा को विदर्भ में चार, मराठवाड़ा में दो, उत्तर महाराष्ट्र में एक, पश्चिम महाराष्ट्र में तीन जिला परिषदों में अपना अध्यक्ष चुनवाने में सफलता मिली। राकांपा को छह और कांग्रेस को पांच स्थानों पर सफलता मिली। इस बार के जिला परिषद चुनावों से पहले इन 25 में से 20 जिला परिषदों में कांग्रेस-राकांपा का कब्जा था। अब सिर्फ 11 जिला परिषदों में कांग्रेस-राकांपा अपने अध्यक्ष बनवा सकी हैं। कांग्रेस का गढ़ समझे जानेवाले पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी भाजपा अपनी पैठ बनाने में कामयाब रही है।

BMC मेयर की चेतावनी, हड़ताली डॉक्टर काम पर लौटें

अमिताभ बच्चन ने मुंबई को दिया नया नाम, साथ में बताई इसकी वजह

chat bot
आपका साथी