पवन राजे निम्बलकर हत्या मामले में सीबीआइ कोर्ट में पेश हुए अन्ना हजारे

राजनैतिक कार्यकर्ता पवन राजे निम्बलकर की हत्या मामले में सीबीआइ अदालत में पेश हुए अन्‍ना हजारे ।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Tue, 09 Jul 2019 11:36 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 11:41 AM (IST)
पवन राजे निम्बलकर हत्या मामले में सीबीआइ कोर्ट में पेश हुए अन्ना हजारे
पवन राजे निम्बलकर हत्या मामले में सीबीआइ कोर्ट में पेश हुए अन्ना हजारे
मुंबई, एएनआइ। राजनैतिक कार्यकर्ता पवन राजे निम्बलकर की हत्या के मामले में अन्ना हजारे गवाह के तौर पर सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश हुए। उस्मानाबाद के पूर्व एनसीपी सांसद पदमसिंह पाटिल मामले में आरोपी हैं। अन्ना हजारे का बयान रिकॉर्ड किया जा रहा है। पदमसिंह पाटिल भी मौजूद हैं।

गौरतलब है कि उस्मानाबाद के पूर्व एनसीपी सांसद पदमसिंह पाटिल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 120-बी (हत्या के षडयंत्र) के तहत आरोप दर्जा किया गया था। कांग्रेस नेता पवन राजे निबांलकर की कालमबोली में तीन जून 2006 को दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सीबीआइ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने खुलासा किया कि उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हाजरे की हत्या की भी सुपारी मिली थी।

chat bot
आपका साथी