कमजोरी की शिकायत पर अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती

anna hazare. डॉ बापू कांडेकर के मुताबिक, दिमाग में खून का प्रवाह कम होने के कारण अन्ना को कमजोरी समेत अन्य परेशानियां हो रही हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 07:13 PM (IST)
कमजोरी की शिकायत पर अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती
कमजोरी की शिकायत पर अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती

अहमदनगर, प्रेट्र। कमजोरी की शिकायत पर गुरुवार को समाजसेवी अन्ना हजारे को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग में खून का प्रवाह कम हो गया है। लोकपाल की मांग को लेकर 81 वर्षीय अन्ना ने पिछले दिनों आमरण अनशन किया था जो एक सप्ताह बाद खत्म हुआ था।

इलाज करने वाले डॉ बापू कांडेकर ने कहा, 'दिमाग में खून का प्रवाह कम होने के कारण अन्ना को कमजोरी समेत अन्य परेशानियां हो रही हैं।' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव के रहने वाले अन्ना ने स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायतें कीं, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को अस्पताल ले आया गया। अन्ना के सहायक श्याम असावा ने बताया कि यहां हजारे का एमआरआइ स्कैन कराया गया। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उन्हें यह समस्या दो दिनों से हो रही थी।

अन्ना ने लोकपाल की मांग को लेकर 30 जनवरी को अनशन शुरू किया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और दो केंद्रीय मंत्रियों के लिखित आश्वासन पर उन्होंने पांच फरवरी को अनशन समाप्त किया था।

chat bot
आपका साथी