औरंगाबाद के चिड़ियाघर में बाघिन का निधन, किडनी की बीमारी से थी पीड़ित

औरंगाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 21 जून से बाघिन की किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा था।

By Neel RajputEdited By: Publish:Thu, 25 Jun 2020 07:46 AM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 07:46 AM (IST)
औरंगाबाद के चिड़ियाघर में बाघिन का निधन, किडनी की बीमारी से थी पीड़ित
औरंगाबाद के चिड़ियाघर में बाघिन का निधन, किडनी की बीमारी से थी पीड़ित

औरंगाबाद, एएनआइ। औरंगाबाद चिड़ियाघर में किडनी की बीमारी से पीड़ित एक बाघिन का बुधवार को निधन हो गया है। औरंगाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि 21 जून से बाघिन की किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा था।

औरंगाबाद नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीता पाडलकर ने एएनआ को बताया, "चिड़ियाघर में एक बाघिन का आज निधन हो गया। वह 21 जून से किडनी की बीमारी से गुजर रही थी और उसका इलाज चल रहा था। जब सैंपल में यूरिया और क्रिएटिनिन का स्तर आया, तब हमें पता चला था कि जानवर किडनी की बीमारी से पीड़ित था।"

उन्होंने कहा कि COVID-19 जानवरों को भी प्रभावित करता है या नहीं, यह जानने के लिए बाघिन का स्वाब एकत्र किया गया है।

उन्होंने आगे कहा, "बाघिन के स्वाब को फिलहाल ले लिया गया है और संरक्षित किया गया है। COVID-19 का परीक्षण केवल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और चिड़ियाघर के अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही किया जाएगा।" बता दें कि कुछ समय से जानवरों की मृत्यु की खबरें भी आ रही हैं। इससे पहले हाथियों की मौत की घटनाएं सामने आई थीं। इनमें से ज्यादातर मामले छत्तीसगढ़ से सामने आए थे।

तमिलनाडु में 12 वर्षीय हाथी की मृत्यु

पिछले दिनों तमिलनाडु में एक नर हाथी की मौत हो गई थी। यहां कोयंबटूर के बाहरी इलाके में जंबुकंडी (Jambukandi) गांव में एक 12 वर्षीय नर हाथी की मौत हो गई थी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मुंह में लगी चोट के कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि यह हाथी पिछले कुछ दिनों से मुंह में हुए एक घाव से पीड़ित था। हालांकि उसे बचाने के लिए कई प्रयास भी किए गए, लेकिन फिर भी इसके बावजूद उसकी मृत्यु हो गई। 

उत्तर प्रदेश में हाथी के बच्चे का मिला शव

इससे पहले उत्तर प्रदेश के बिजनौर के धामपुर में एक हाथी के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। यहां अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में हाथी के बच्चे का शव मिला था, जिसके बाद वन विभाग में हलचल मच गई थी। एक दिन शाम में वन कर्मी गश्त पर थे इसी दौरान उन्होंने सीमा पर एक किसान के खेत के पास हाथी का शव पड़ा देखा था।

chat bot
आपका साथी