Tik Tok क्लिप बना रहे 17 साल के लड़के की मौत, जानिये क्या है मामला
मोबाइल ऐप टिक टॉक के लिए क्लिप बनाते समय 17 साल के लड़के की मौत हो गई दरअसल वीडियो बनाते समय उसने पिस्तौल का ट्रिगर दबा दिया था।
मुंबई, एएनआइ। शिरडी के पवन धाम होटल में मोबाइल ऐप टिक टॉक के लिए एक क्लिप बनाने के दौरान गलती से एक देसी पिस्तौल का ट्रिगर दबने से 17 साल के लड़के प्रतीक वाडेकर की मौत हो गई। शिरडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि हम सभी माता-पिता से अनुरोध करते हैं कि वे अपने बच्चों को टिक टॉक जैसे ऐप का उपयोग करने से रोकें। मुख्य आरोपी, पीडि़त के दोस्त से पूछताछ की गई है। अवैध हथियार रखने की जांच जारी है।
क्या है टिकटॉक
टिक टॉक यूजरों को शॉर्ट वीडियो बनाने और साझा करने की सुविधा प्रदान करता है। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय एप में से एक है। भारत में अभी तक 30 करोड़ यूजर यह एप डाउनलोड कर चुके हैं। सेंसर टावर के अनुसार, दुनिया में एक अरब से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप