नाराज राणे को मनाने के लिए बांद्रा उपचुनाव का टिकट दे सकती है कांग्रेस

मुंबई। शिवसेना के विधायक बाला सावंत के निधन के बाद खाली हुई बांद्रा विधानसभा सीट से कांग्रेस पूर्व म

By Edited By: Publish:Fri, 20 Mar 2015 05:40 AM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2015 04:02 AM (IST)
नाराज राणे को मनाने के लिए बांद्रा उपचुनाव का टिकट दे सकती है कांग्रेस

मुंबई। शिवसेना के विधायक बाला सावंत के निधन के बाद खाली हुई बांद्रा विधानसभा सीट से कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को खड़ा कर सकती है। सूत्रों की माने तो राणे कुछ दिन से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। कांग्रेस उन्हें मनाने के लिए यह टिकट उन्हें दे सकती है। राणे ने भी इस ओर संकेत देते हुए कहा कि पार्टी अगर टिकट देती है तो वें बांद्रा का उपचुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र और संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर राणे ने नाराजगी जताई थी। पिछले सप्ताह नारायण राणे के बीजेपी में शामिल होने चर्चा राजनीतिक गलियारे में सुर्खियों पर थी। लेकिन अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का एलान करने से यह चर्चा अफवाह साबित हुई है।

नारायण राणे ने कल कोंकण में अपने समर्थकों से चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं कोंकण का पुत्र हूं। कोंकण का आदमी कहीं भी संघर्ष के लिए तैयार होता है। बांद्रा के उपचुनाव में मुझे टिकट मिलने पर मैं चुनाव ज़रुर लडूंगा।

बांद्रा शिवसेना का गढ़ है और उद्धव ठाकरे भी वहीं पर रहते है इस पर जवाब देते हुए राणे ने कहा कि बांद्रा में मातोश्री बंगला होने से वह शिवसेना का गढ़ नहीं नहीं है। कांग्रेस के नेता जनार्दन चांदुरकरने इस सीट से दो बार जीत हासिल की है। इसलिए यह किसी का गढ़ नही हैं, लेकिन बांद्रा कांग्रेस का गढ़ बन सकता है।

सूत्रों के मुताबिक राणे को बांद्रा के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारी देने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण और मुंबई के अध्यक्ष संजय निरुपम ने प्रयास किया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि राणे अगर चुनाव जीतते हैं तो उनकी नाराजगी दूर होगी और बीजेपी-शिवसेना को भी झटका लगेगा।

chat bot
आपका साथी