महाराष्ट्र सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार

मुंबई। राज्य की 34 दिन पुरानी देवेंद्र फडणवीस सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में शुक्रवार को 20 नए

By Edited By: Publish:Sun, 07 Dec 2014 06:11 AM (IST) Updated:Sun, 07 Dec 2014 03:07 AM (IST)
महाराष्ट्र सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार

मुंबई। राज्य की 34 दिन पुरानी देवेंद्र फडणवीस सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में शुक्रवार को 20 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें 10 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री शामिल हैं। विधानभवन परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने भाजपा और शिवसेना विधायकों व नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कांग्रेस व राष्ट्रवादी के नताओं ने इस समारोह में भाग नहीं लिया। मंत्री बनने वालों में दोनों पार्टियों के पांच कैबिनेट और पांच राज्यमंत्री हैं। विधानसभा चुनाव हार चुके शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

शिवसेना कोटे से शपथ लेने वाले 10 मंत्रियों में से तीन विधान परिषद सदस्य हैं जबकि सुभाष देसाई फिलहाल दोनों सदनों में से किसी के सदस्य नहीं हैं। समझा जा रहा है कि उन्हें जल्दी ही विधान परिषद सदस्य बनाया जाएगा। शिवसेना के फिर से भाजपा के साथ आने के बाद भाजपा ने शिवसेना को 5 कैबिनेट और सात राज्य मंत्रियों सहित कुल 12 मंत्री पद दिए हैं, जिसमें से 10 लोगों को शुक्त्रवार को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। जबकि 2 राज्यमंत्रियों को विधानमंडल के नागपुर अधिवेशन के बाद शपथ दिलाए जाने की संभावना है।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मुख्यमंत्री सहित मंत्री परिषद के कुल सदस्यों की संख्या 30 हो गई है। शपथ ग्रहण के लिए सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश बापट को बुलाया गया। गिरीश बापट व गिरीश महाजन के बाद शिवसेना के विधान परिषद सदस्य दिवाकर रावते ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस ने पेश किया दावा

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस ने इस पद पर अपना दावा पेश किया है।

chat bot
आपका साथी