पूर्ण सूर्य ग्रहण आज, जाने इसका सही समय और भारत में कितना रहेगा प्रभाव

Surya Grahan 4 December 2021 आज शनिवार को अमावस्‍या के दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा। अंटार्टिका अंटार्टिका आस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग अफ्रीका के दक्षिणी भागअटलांटिक सागर के दक्षिणी भाग तथा हिंद महासागर के दक्षिणे हिस्‍से में ये सूर्यग्रहण नजर आएगा हालांकि भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं दिखेगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:45 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:45 AM (IST)
पूर्ण सूर्य ग्रहण आज, जाने इसका सही समय और भारत में कितना रहेगा प्रभाव
शनिवार को पूर्ण सूर्य ग्रहण, लेकिन भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं

उज्जैन, जेएनएन। आज (शनिवार) अगहन मास की अमावस्‍या को पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा हालांकि भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं रहेगा और न ही यहां दिखायी देगा। यह ग्रहण अंटार्टिका, अंटार्टिका, आस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग, अफ्रीका के दक्षिणी भाग,अटलांटिक सागर के दक्षिणी भाग तथा हिंद महासागर के दक्षिणे हिस्‍से में नजर आएगा। शनिवार के दिन अमावस्‍या होने की वजह से आज शनिश्चरी अमावस्‍या है, ज्‍योतिषियों का कहना है कि ऐसे में आज श्रद्धालु धर्मशास्त्रीय मान्यता अनुसार स्‍नान, दान जैसे धर्मानुष्‍ठान कर पुण्‍य प्राप्‍त कर सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि शनिश्चरी अमावस्‍या सूर्य, बुध, चंद्र, केतु की चतुग्रही युति रहेगी। धर्मशास्त्रीय मान्यता के अनुसार देखा जाये तो वृश्चिक स्थित सूर्य-केतु की युति का ग्रहण के रूप में किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं होता है। वृश्चिक राशि पर होने वाले इन चार ग्रहों की युति के प्रभाव भिन्‍न-भिन्‍न होंगे। इस ग्रहण की मान्‍यता नहीं है।

वर्तमान में देखा जाये तो सूर्य 12 अंश 48 कला व 56 विकला पर स्थित है। भारत में पृथ्वी से सूर्य के अंश का जो अंतर है, वह भी ग्रहण होने की संभावना को नकारता है। लेकिन केतु 7 अंश 6 कला और 49 विकला पर अवस्थित होने के कारण यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं है। हालांकि सुदूर दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहेगा और ये नजर भी आएगा।

जाने ग्रहण का सही समय

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा.राजेंद्र प्रकाश गुप्त का कहना है कि अमावस्‍या पर पूरा सूर्य ग्रहण होगा लेकिन भारत में ये नजर नहीं आएगा। सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर अंटार्टिका, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया आदि देशों में सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो जाएगी। मध्‍य दोपहर में 1 बजकर 4 मिनट व मोक्ष दोपहर में इसका समय 3 बजकर 7 मिनट होगा। ग्रहण की पूर्णता अवधि 1 घंटा 7 मिनट की है। विदेश के कई भागों में इस दौरान अंधेरा छाया रहेगा।

chat bot
आपका साथी