MP Board Result 2024 Date Time : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 कब आएगा, अधिकारी ने दी जानकारी

MP Board Result 2024 Kab Aayega Date Time माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 में 25 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना है। जो छात्र एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए वह आधिकारिक वेबसाइट से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

By Narender Sanwariya Edited By: Narender Sanwariya Publish:Fri, 19 Apr 2024 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 05:38 PM (IST)
MP Board Result 2024 Date Time : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 कब आएगा, अधिकारी ने दी जानकारी
MP Board Result 2024 Date Time : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 कब आएगा (Photo Jagran)

HighLights

  • एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
  • एमपी बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं।
  • पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 63.29% छात्र पास हुए थे।

MP Board 10th 12th Result 2024 Date Time: जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 (MP Board 10th Result 2024) और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 (MP Board 12th Result 2024) जल्द ही घोषित किया जाएगा। एमपीबीएसई रिजल्ट 2024 कब आएगा (MP Board Result 2024 Kab Aayega) इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एक साथ घोषित होने की संभावना है।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कब आएगा?

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 में 25 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना है।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जो छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, वह एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.mpresults.nic.in या www.mpbse.mponline.gov.in पर जाएं। यहां एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 या एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक लिंक पर क्लिक करें। अपनी कक्षा का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी, यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिन्ट आउट ले लें।

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2024 में 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 को समाप्त हुई। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च 2024 को समाप्त हुई। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं।

पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 63.29% छात्र पास हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 60.26% था और लड़कियों का पास प्रतिशत 66.47% था। मृदुल पाल ने पिछले साल एमपीबीएसई 10वीं के नतीजों में टॉप किया था। इंदौर की प्राची गढ़वाल, सोनी की कृति प्रभा और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी ने दूसरा स्थान हासिल किया था।

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2024 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब और कैसे कर सकेंगे चेक, ये रही डिटेल

chat bot
आपका साथी