सीएम शिवराज सिह ने नायक जितेंद्र को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा, 20 हजार लोगों ने किया पुष्प अर्पित

बैरागढ़ से अंतिम सलामी के बाद नायक जितेंद्र कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर गृह ग्राम धामंदा पहुंचेगा जो बैरागढ़ से फंटा टोल होते हुए भोपाल-इंदौर हाइवे से अमलाहा होते हुए धामंदा जाएगा वहीं बड़ी संख्या में जवानों को भी तैनात किया गया है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 12 Dec 2021 10:54 AM (IST) Updated:Sun, 12 Dec 2021 02:25 PM (IST)
सीएम शिवराज सिह ने नायक जितेंद्र को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा, 20 हजार लोगों ने किया पुष्प अर्पित
देश भक्ति तरानों के बीच दिवंगत नायक जितेंद्र वर्मा की पार्थिव देह को दोपहर बाद देंगे अंतिम विदाई

सीहोर, जेएनएन । भोपाल-इंदौर हाइवे से नायक जितेंद्र का पार्थिव शरीर निकला, जिसको करीब 55 किमी के सफर में 50 से अधिक स्थानों पर स्वागत द्वार लगाकर जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की। सैना के वाहन के आगे 5 डीजे चल रहे थे, जिनमें देशप्रेम के गाने बजते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं पीछे-पीछे हजारों की संख्या में लोग चल रहे थे। इस मौके पर अमलाजा टोल से हाइवे को एकल कर दिया था। वाहन में सेना के लोग सहित आसपास पुलिस व आर्मी के फालो वाहन चल रहे थे।

इस मौके पर 20 हजार से अधिक लोग भाव विभोर होकर श्रद्धाजंलि दे रहे थे, वहीं जब जवान का पार्थिव शरीर धामंदा स्थित घर पहुंचा तो परिजनों की आंखों आसुओं के साथ ही गर्व दिखाई दे रहा था। जवान की मां-पिता व पत्नी का रो-रोकर बुला हाल था, वहीं बच्चे भी उनको रोता देख बिलख रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नायक जितेंद्र का श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को एक करोड़ रुपये देने की घाेषण की। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गर्व की बात है।

पुलिस-प्रशासन सुबह से ही गांव में अलर्ट रही। अव्यवस्थाएं न हो इसलिए जगह-जगह बेरीकेट्स, वीआइपी सहित आमजन के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए। दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर पर फंदा टोल, क्रिसेंट चौराहा, सोयाचौपाल, गुड़भेला, सोंडा, अमलाहा और भाड़ाखेड़ी जोड़ सहित 50 से अधिक जगह हजारों लोगों ने दिवंगत जवान के देह पर पुष्प वर्षा कर भारत माता की जयघोष लगाते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए

नायक जितेंद्र वर्मा की पार्थिव देह दोपहर 1 बजे धामंदा पहुंची, जिनकी अंतिम विदाई में मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि व हजारों लोग शामिल हुए। इससे पूर्व ही पूरे गांव व हाइवे के किनारे दिवंगत जितेंद्र वर्मा के पोस्टरों से पटा हुआ दिखाई दिया। श्मशान घाट को फूल मालाओं से सजाया गया था।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान, सांसद रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी