Indore: पहले किया था शादी का वादा फिर किया इनकार, महिला ने की आत्महत्या; 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर से एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। लिवइन रिलेशनशिप में रह रही युवती की आत्महत्या में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का भी आरोप लगाया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 26 May 2023 03:42 PM (IST) Updated:Fri, 26 May 2023 03:42 PM (IST)
Indore: पहले किया था शादी का वादा फिर किया इनकार, महिला ने की आत्महत्या; 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महिला ने की आत्महत्या; 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर (मध्य प्रदेश), एजेंसी। इंदौर से एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। लिवइन रिलेशनशिप में रह रही युवती की आत्महत्या में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का भी आरोप लगाया गया है।

बता दें कि युवती ने एसिड पीकर आत्महत्या की थी। उसको आरोपित निलांजन पटेल ने पेट्रोल पंप पर नौकरी पर लगवाया था। वह शादी से मना करने लगा था।

ACP एसकेएस तोमर के मुताबिक कंडिलपुरा निवासी 30 वर्षीय रिया पुत्री लक्की नगेले का बाल्दा कालोनी में रहने वाले निलांजन पटेल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब चार साल से दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

निलांजन ने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। लेकिन बाद में व्यक्ति ने महिला से शादी करने से मना कर दिया जिसके कारण रिया ने 24 मई को एसिड पीकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने रिया के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर गुरुवार रात आरोपित निलांजन सहित विधान पटेल, लक्ष्मी पटेल, राजू पटेल, दर्शन पटेल, विधिका पटेल और भावना पटेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर लिया।

ACP के मुताबिक रिया के स्वजन ने पुलिस को बताया कि आरोपित लगातार शादी ना करने के लिए बहाना बना रहा था। निलांजन ने रिया की नौकरी महू नाका स्थित पेट्रोल पंप पर लगवा दी और शादी से मना कर दिया था। वह निलांजन के घर गई तो स्वजन ने भी उसका तिरस्कार कर उसे भगा दिया। दुखी होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

सहेली घर पहुंची तो पति ने की मारपीट

राऊ पुलिस ने अनिता पंवार की शिकायत पर उसके पति चंदू पंवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनिता ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में शामिल होने आई दो-तीन लड़कियां उसके घर में वस्त्र बदलने आई थी। पति चंदू ने इस बात पर विवाद किया और उस पर आरोप लगाए। आरोपित चंदू ने अनिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने रात में ही उसका मेडिकल करवाया और केस दर्ज कर लिया था।

chat bot
आपका साथी