प्रेमी संग घर से भागी 14 साल की नाबालिग लड़की, खेत में गए और पी लिया जहर; वायरल हुआ Video

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की है। 14 साल की नाबालिग अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। दोनों ने खेत में जाकर कीटनाशक पी लिया। इसका वीडियो पुलिस को भी सेंड कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi Publish:Tue, 19 Mar 2024 03:56 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2024 03:56 PM (IST)
प्रेमी संग घर से भागी 14 साल की नाबालिग लड़की, खेत में गए और पी लिया जहर; वायरल हुआ Video
बेतूल में प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी की कोशिश

डिजिटल डेस्क, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली इलाके में 14 साल की एक नाबालिग अपने प्रेमी संग घर से भाग गई। यही नहीं, प्रेमी युगल ने खेत में जाकर जहर पी लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

खेत में पीया कीटनाशक

आवरिया गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक नर्मदापुरम जिले की 14 वर्षीय नाबालिग से प्यार करता था। दोनों अपने घर से भागकर भुसावल पहुंच गए और सोमवार को वापस आने के बाद दोनों ने चिचोली के पास फोंगरिया के करीब खेत में कीटनाशक पी लिया। प्रेमी जोड़े ने इस घटना का वीडियो बना लिया था। वीडियो को उन्होंने अपने परिजनों और पुलिस को भेज दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को प्रेमी जोड़ा सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला था।

परिवारवालों ने नहीं दी थी शादी की मंजूरी

अस्पताल में भर्ती युवक ने कीटनाशक पीने की वजह बताई है। युवक का कहना है कि हम लोग साथ रहना चाहते हैं, लेकिन घर वाले तैयार नहीं थे। उसकी प्रेमिका के घरवाले जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हम टेंशन में आ गए थे। इसी वजह से हमने कीटनाशक पी लिया।

नाबालिग की मां ने बताया कि रात ढाई बजे अचानक नींद खुलने पर वो बेटी के कमरे में गई। वहां देखा तो बेटी कमरे में नहीं थी। इसी बीच लड़की का फोन आया कि घूमने गई है। शाम पांच बजे तक वह नहीं लौटी तो पुलिस में इसकी शिकायत की। इसी बीच चिचोली थाने से फोन आया की लड़की ने जहर खा लिया।

लड़की की मां का कहना है हमने उससे कहा था कि बालिग हो जाओ तो किसी ओर से शादी कर देंगे, पर वो अभी शादी करने का कह रही थी। ये लड़का पड़ोस में आता था। एक जन्मदिन पर उस से पहचान हुई थी। हम इस लड़के शादी नहीं करना चाहते। हम लड़के पर कार्रवाई चाहते हैं। परिजनों ने बताया कि उसे धमकी नहीं दी गई।

पहले भी घर से भागा था प्रेमी जोड़ा

बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने प्रेमी के साथ एक महीने पहले भी घर से भाग गई थी। पुलिस ने तब उसे पकड़कर घरवालों के हवाले कर दिया था। फिलहाल दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी