MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस ने देश का कुछ भला नहीं किया, इस पार्टी ने महापाप किया है

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान सभा स्थल पर मौजूद हजारों नागरिकों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 01:24 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 01:24 PM (IST)
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस ने देश का कुछ भला नहीं किया, इस पार्टी ने महापाप किया है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस ने देश का कुछ भला नहीं किया, इस पार्टी ने महापाप किया है

जबलपुर, ऑनलाइन डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है जबकि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। दुनिया की कोई ताकत भारत की शक्ति को नकार नहीं सकती। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया है। कांग्रेस ने कोई भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं मंच से पूछ रहा हूं कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने जबलपुर के लिए क्या किया। कांग्रेसी तो जबलपुर के 52 ताल तलैया खा गए। जबकि भाजपा सरकार इनका जीर्णोद्धार करवा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का कोई विजन नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो कमलनाथ ने गरीबों के कल्याण की संबल योजना बंद करवा दी थी। कांग्रेस ने महापाप किया है।

बड़ा पत्थर रांझी में राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र में हुई घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम आतंकवाद और आतंकवादियों को कुचल देंगे। जनता का शोषण करने वाले गुंडे माफिया बदमाशों पर बुलडोजर चलेगा। मध्यप्रदेश में आतंकी मानसिकता को ही कुचल दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सरकार नहीं जनता की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर जबलपुर में बनाए जा रहा है जो कि इंदौर और भोपाल में नहीं है।

11 से 15 अगस्त तक घर-घर फहराएगा तिरंगा-

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान सभा स्थल पर मौजूद हजारों नागरिकों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री ने जनता से भारतीय जनता पार्टी से महापौर पद के प्रत्याशी डाक्टर जितेंद्र जामदार और पार्षद प्रत्याशियों के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि डाक्टर जामदार ने एक रुपये के मानदेय पर जनता की सेवा का संकल्प लिया है। यदि कांग्रेस का महापौर और पार्षद जीते तो जबलपुर का विकास रुक जाएगा।

मध्य प्रदेश की धरती पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं-

जबलपुर में बनाएंगे फिल्म सिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। जबलपुर में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने आईटी पार्क, गारमेंट क्लस्टर, मिष्ठान क्लस्टर फर्नीचर क्लस्टर का जिक्र किया। उन्होंने गरीबों को मकान बनाने के लिए जमीन का पट्टा देने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन का पट्टा देने के बाद गरीबों को मकान बनाने के लिए पैसे भी दिए जाएंगे। गरीबों के बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़े इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। 

chat bot
आपका साथी