आप का साथ छोड़ सकती हैं शाजिया, आज करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

आम आदमी पार्टी (आप) की मौजूदा परिस्थितियों से नाराज चल रहीं शाजिया इल्मी शनिवार को पार्टी छोड़ सकती हैं। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल घटनाक्रम में अन्य नेता तो दिखाई पड़ रहे थे पर शाजिया की नामौजूदगी सवाल खड़े कर रही थी।

By Edited By: Publish:Fri, 23 May 2014 11:38 PM (IST) Updated:Sat, 24 May 2014 09:21 AM (IST)
आप का साथ छोड़ सकती हैं शाजिया, आज करेंगी प्रेस कांफ्रेंस
आप का साथ छोड़ सकती हैं शाजिया, आज करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) की मौजूदा परिस्थितियों से नाराज चल रहीं शाजिया इल्मी शनिवार को पार्टी छोड़ सकती हैं। इस बीच, पार्टी शाजिया को मनाने में जुट गई है।

शाजिया इल्मी ने एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे सकती हैं। मीडिया में आई अन्य रिपोर्टो के अनुसार शाजिया ने कहा है कि पार्टी के कई नेता अब 'आप' की नीतियों से खुश नहीं हैं। वहीं, एक न्यूज चैनल से बातचीत में शाजिया ने इस्तीफे के संकेत देते हुए कहा कि पार्टी को अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है। पार्टी ने एक के बाद एक कई गलतियां की हैं, अब आत्ममंथन और रणनीति में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार दोपहर 1 बजे संवाददाता सम्मेलन करेंगी।

उधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। मैं शाजिया से बात करूंगा। शाजिया को नाराज होने का हक है। शाजिया हर संकट में पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी रही हैं। उन्हें नहीं लगता कि केजरीवाल जब जेल में हैं, तब वह पार्टी का साथ छोड़ेंगी।

पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल घटनाक्रम में अन्य नेता तो दिखाई पड़ रहे थे पर शाजिया की नामौजूदगी सवाल खड़े कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से खड़ी होना चाहती थीं पर उन्हें गाजियाबाद का टिकट थमा दिया गया। वहां उनकी जमानत तक जब्त हो गई। इसके पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह आरकेपुरम विधानसभा क्षेत्र से खड़ी हुई थीं।

पढ़े: शाजिया बोलीं, आओ थोड़ा सांप्रदायिक हो जाएं

कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी ने दिखाए बगावती तेवर

chat bot
आपका साथी