नरेंद्र मोदी आज गया में, तैयारियां पूरी

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को गया के गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी शाम चार बजे गांधी मैदान में मौजूद जनता से रू-ब-रू होंगे। बुधवार को रैली की सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। गुजरात से आए आईजी अरुण कुमार शर्मा ने पटना प्रक्षेत्र के

By Edited By: Publish:Thu, 27 Mar 2014 10:59 AM (IST) Updated:Thu, 27 Mar 2014 11:07 AM (IST)
नरेंद्र मोदी आज गया में, तैयारियां पूरी

गया, जागरण संवाददाता। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को गया के गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी शाम चार बजे गांधी मैदान में मौजूद जनता से रू-ब-रू होंगे। बुधवार को रैली की सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। गुजरात से आए आइजी अरुण कुमार शर्मा ने पटना प्रक्षेत्र के आईजी सुशील एम खोपड़े, आइजी सुरक्षा कुंदन कृष्णन, डीआईजी बच्चू सिंह मीणा, एसएसपी निशांत कुमार तिवारी व खुफिया महकमे के वरीय अधिकारियों के साथ कई बार बैठक व चर्चा की। आईजी शर्मा राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों के गांधी मैदान में घंटों जमे रहे।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार, वरिष्ठ नेता अखौरी निरंजन प्रसाद, दयानंद गिरी, अजय कुमार तन्य, छोटू, मन्नंजय कुमार, जेड खां, व अन्य बुधवार की सुबह से ही मंच निर्माण से लेकर अन्य कार्यो को संपन्न कराने के लिए गांधी मैदान मे डटे हुए थे। शाम को विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू अपने कई समर्थकों के साथ पार्टी द्वारा की जा रही व्यवस्था को देखने गांधी मैदान पहुंचे। जिलाध्यक्ष कुमार ने बताया कि मोदी से पहले लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे, सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव सहित राजग के कई नेता चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी बृहस्पतिवार को गया सहित दो स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करने बिहार आ रहे हैं।

नमो के मंच पर 30 नेताओं को जगह

नरेंद्र मोदी के साथ मंच शेयर करने वालों की संख्या 30 होगी। इनमें लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान से लेकर राजग के जिला से लेकर प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार ने पार्टी द्वारा मंच पर बैठने वाले नेताओं के नाम की तय सूची को लेकर गुजरात पुलिस के आईजी अरुण कुार शर्मा के साथ गांधी मैदान परिसर में चर्चा की। आईजी शर्मा ने जिलाध्यक्ष कुमार से सूची में शामिल नेताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राजग के वरिष्ठ नेताओं व प्रत्याशियों की मंच पर जगह तय कर दी गई है। लेकिन जिलाध्यक्ष कुमार को जिला स्तरीय कई नेताओं को मंच पर जगह तय कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिलाध्यक्ष कुमार का कहना है कि 30 नेताओं को मंच पर जाने की इजाजत सुरक्षा एजेंसी द्वारा दी गई है।

पटना में नमो की रैली में पहला विस्फोट जंक्शन परिसर में ही हुआ था

नमो की चुनावी सभा रेल पुलिस के लिए चुनौती

नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर रेल पुलिस के आला अधिकारियों ने गया जंक्शन की सुरक्षा बढ़ा दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के अधिकारी व जवान तैनात कर दिए गए हैं। अधिकारी स्तर के रेल पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। कारण कि पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर को नमो की रैली के वक्त पहला बम विस्फोट पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर सुलभ शौचालय में ही हुआ था। पूर्व की घटना से सबक ले चुकी रेल पुलिस इस बार गया में कोई चूक नहीं होने देना चाह रही है। पटना रेल एसपी बुधवार को ही यहां पहुंच चुके हैं। वे निरंतर बैठक कर रेलवे परिसर में सुरक्षा तथा चल रहे जांच अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। यहां से खुलने व गुजरने वाली सभी ट्रेनों मे सघन तलाशी व जांच का कार्य निरंतर चल रहा है। सुलभ शौचालय तथा डस्टबीन पर विशेष नजर रखी जा रही है। रेल डीएसपी शैलेश कुमार सिन्हा, रेल पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम सागर दुबे, प्रभारी रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी स्टेशन के अंदर व बाहरी परिसर में गश्ती अभियान में जुटे हैं।

लोकसभा चुनाव से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी