भाजपा ने किया अटल के खून का अपमान: करुणा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आहत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला शनिवार को लखनऊ में बिफर पड़ीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अटल के खून का अपमान किया है। इसके साथ ही करुणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर भी जमकर बरसीं।

By Edited By: Publish:Sat, 26 Apr 2014 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 26 Apr 2014 05:03 PM (IST)
भाजपा ने किया अटल के खून का अपमान: करुणा
भाजपा ने किया अटल के खून का अपमान: करुणा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आहत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला शनिवार को लखनऊ में बिफर पड़ीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अटल के खून का अपमान किया है। इसके साथ ही करुणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर भी जमकर बरसीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरे इतने बड़े संघर्ष के दौर को दरकिनार कर दिया गया। पांच वर्ष तक तो मैंने किसी तरह अपमान का घूंट पिया, लेकिन जब पानी सर के ऊपर से निकलने को हुआ, तब मैंने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया। पार्टी में अब वो बात नहीं हैं। भाजपा में अनुशासन तार-तार हो गया है। अब पार्टी की चाल, चरित्र व चेहरा बदल गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री के बड़े भाई अवध बिहारी वाजपेयी की पुत्री करुणा 20 वर्ष पहले विधायक थीं, जबकि दस वर्ष पहले उनको सांसद बनने का गौरव मिला। उन्होंने लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ व मोदी पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने अटल के खून का अपमान किया है। मैं उनके बड़े भाई की पुत्री होने के नाते उनका ही खून हूं, लेकिन मेरा अपमान किया गया। अटल ने इस पार्टी के लिए अपना जीवन लगा दिया, लेकिन राजनाथ व मोदी ने इसका भी ध्यान नहीं रखा।

राजनाथ ने वो सारा पैसा उड़ा दिया, जो अटल ने लखनऊ में गोमती की सफाई के लिए दिया था। करीब आठ सौ करोड़ रुपये की धनराशि का पता ही नहीं चला। राजनाथ तो सुरेंद्र नाथ अवस्थी (पुत्तू भैया) को धोखा देकर उनकी सीट हैदरगढ़ से विधायक बने।

मोदी ने भी अटल का नाम बहुत भुनाया है। राजनाथ व मोदी कहते हैं कि वह अटल से मिलकर आते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अटल अब किसी से मिलने की स्थिति में ही नहीं हैं। उनके मुताबिक, नितिन गडकरी के कहने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अजय संकेती जैसे डिफाल्टर को सारी खान का ठेका दे दिया है। अब भाजपा में कोई भी विश्वसनीय नेता नहीं बचा है। चाहे वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही क्यों न हों।

करुणा ने कहा कि वो कांग्रेस में आकर काफी राहत महसूस कर रही हैं। बिलासपुर (छत्तीसगढ़) लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी करुणा ने कहा कि वो अब कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए एक आम कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रही हैं।

पढ़ें: वाजपेयी की भतीजी करुणा कांग्रेस में शामिल

chat bot
आपका साथी