इटावा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म को लेकर चुनाव बहिष्कार

चंद्रपुरा निहाल सिंह में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा फूंकने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि गिरफ्तारी न होने पर मतदान बिहष्कार करेंगे। अब तक गांव में बने दो बूथों में से एक पर भी कोई वोट नहीं पड़ा है। जोनल मि

By Edited By: Publish:Thu, 24 Apr 2014 12:14 PM (IST) Updated:Thu, 24 Apr 2014 12:15 PM (IST)
इटावा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म को लेकर चुनाव बहिष्कार
इटावा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म को लेकर चुनाव बहिष्कार

इटावा। चंद्रपुरा निहाल सिंह में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा फूंकने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि गिरफ्तारी न होने पर मतदान बहिष्कार करेंगे।

अब तक गांव में बने दो बूथों में से एक पर भी कोई वोट नहीं पड़ा है। जोनल मजिस्ट्रेट जल निगम के अधिशासी अभियंता एके गुप्ता ने प्रधान और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। नोटा की बटन दबाने की सलाह दी लेकिन ग्रामीण इसके लिए भी तैयार नहीं हुए। फिलहाल प्रशासन की तरफ से मनाने की कवायद जारी है।

पढ़ें: स्थानीय समस्याओं को लेकर मैनपुरी तथा मथुरा में चुनाव बहिष्कार

पढ़ें: भाजपा नेताओं के बयानों को गंभीरता से लें बुद्धिजीवी : आजम

chat bot
आपका साथी