आखिरी दौर: प्रकाश झा को भरोसा, इस बार जरूर जीतेंगे

जानेमाने फिल्म निर्देशक प्रकाश झा लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पहले के दो चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि पश्चिम चंपारण से उन्हें इसबार जरूर जीत हासिल होगी। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के सांसद संजय जैसवाल और राजद के रघुनाथ झा से हैं। पश्चिम चंपारण लोक

By Edited By: Publish:Sat, 10 May 2014 01:29 PM (IST) Updated:Sat, 10 May 2014 01:32 PM (IST)
आखिरी दौर: प्रकाश झा को भरोसा, इस बार जरूर जीतेंगे
आखिरी दौर: प्रकाश झा को भरोसा, इस बार जरूर जीतेंगे

बेतिया। जानेमाने फिल्म निर्देशक प्रकाश झा लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पहले के दो चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि पश्चिम चंपारण से उन्हें इसबार जरूर जीत हासिल होगी। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के सांसद संजय जैसवाल और राजद के रघुनाथ झा से हैं।

पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर जदयू टिकट से चुनाव लड़ रहे प्रकाश झा सहित 12 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 12.2 लाख मतदाता 12 मई को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रकाश झा बेतिया जिले के ही रहने वाले हैं। झा को भरोसा है कि पिछले वर्षो में यहां जो विकास के काम हुए हैं उसका फायदा उन्हें मिलेगा। जिले में हुए विकास के कामों में प्रकाश झा की नीतीश कुमार से नजदीकी की बड़ी भूमिका रही है।

गौरतलब है कि प्रकाश झा 2004 में निर्दलीय और 2009 में लोजपा टिकट से इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। प्रकाश झा का यहां भाजपा के संजय जैसवाल से कड़ा मुकाबला है। मोदी लहर और 1.25 लाख ब्राह्मण मतदाताओं की भाजपा की ओर झुकाव प्रकाश झा के लिए चिंता की वजह है।

वैसे नीतीश कुमार ने प्रकाश झा के पक्ष में क्षेत्र में कई बड़ी रैलियां की है। झा को यहां 1.50 लाख मुस्लिम और 1.30 लाख पिछड़े और अति पिछड़े मतदाताओं पर नजर है। उधर, भाजपा के पक्ष में यहां ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और नरेंद्र मोदी चुनावी रैली कर चुके हैं। राजद उम्मीदवार रघुनाथ झा को लालू की लोकप्रियता के साथ साथ एक लाख यादव और 1.5 लाख मुस्लिम मतदाताओं पर भरोसा है।

पढ़ें: चुनाव के बाद गिर सकती है नीतीश सरकार : सुशील मोदी

chat bot
आपका साथी