मोदी से मिले हैं सर्वे वाले : कांग्रेस

मोदी को घेरने में जुटी कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर दोहरा हमला बोला। केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने भाजपा पर काले धन के इस्तेमाल का आरोप लगाया। तीन घंटे बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने भाजपा के पक्ष में आ रहे चुनावी सर्वे को मोदी प्रायोजित बताया। शर्मा ने ि

By Edited By: Publish:Thu, 17 Apr 2014 12:53 AM (IST) Updated:Thu, 17 Apr 2014 12:55 AM (IST)
मोदी से मिले हैं सर्वे वाले : कांग्रेस
मोदी से मिले हैं सर्वे वाले : कांग्रेस

नई दिल्ली, जाब्यू। मोदी को घेरने में जुटी कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर दोहरा हमला बोला। केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने भाजपा पर काले धन के इस्तेमाल का आरोप लगाया। तीन घंटे बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने भाजपा के पक्ष में आ रहे चुनावी सर्वे को मोदी प्रायोजित बताया। शर्मा ने पिंक रिवोल्यूशन के मोदी के बयान को समाज का धु्रवीकरण करने की चाल बताया।

सिब्बल ने आरोप लगाया कि मोदी के चुनाव प्रचार पर तकरीबन 5000 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है। इसमें से अधिकांश काला धन है। कांग्रेस इस बाबत जांच की मांग करती है।

सिब्बल ने आचार संहिता लगने से पहले हुई मोदी की विकास रैलियों व हुंकार रैली पर सैकड़ों करोड़ खर्च किए जाने कर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केवल उत्तर प्रदेश की रैलियों पर भाजपा ने 300 करोड़ रुपये खर्च किए। यदि आचार संहिता लागू होने से पहले यह खर्च है तो पांच मार्च के बाद की रैलियों पर कितना खर्च हुआ होगा?' उन्होंने जानना चाहा कि इन विशाल रैलियों का के लिए पैसा कहां से आ रहा है। पत्‍‌नी पर मीट निर्यात के सुब्रमण्यम स्वामी के आरोपों को सिब्बल ने बेबुनियाद बताया और उन्हें ब्लैक मेलर कहा। उन्होंने कहा कि हम जानना चाहेंगे कि भाजपा में वापसी से पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी पर लगाए आरोपों के लिए माफी मांगी थी?

आंनद शर्मा ने चुनाव सर्वे करने वाली एजेंसी हंसा ग्रुप व मोदी का प्रचार अभियान संभाल रही कंपनी के बीच गहरे रिश्ते का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा भाजपा जो केवल 445 सीटों पर चुनाव लड़ रही है उसे सर्वे इस तरह की बढ़त दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार की भाजपा के प्रचार अभियान पर पैनी नजर है। खर्च में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रवर्तन निदेशालय कड़ी कारवाई कर सकता है। वित्त मंत्री के दिल्ली आने के बाद इस तरह की कोई पहल हो सकती है।

तकनीकी अड़चन बनाम मोदी वायरस :

भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने शाम को बुलाई प्रेस वार्ता में बड़ी स्क्रीन का इंतजाम किया था। इस प्रयास के जरिये कांग्रेस भाजपा के कुछ नेताओं के मोदी विरोधी बयान को दिखाना चाहती थी लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी तकनीकि अड़चन के कारण इसे दिखा नहीं सकी। वहां मौजूद लोगों ने इसे मोदी वायरस बताया। इससे पहले मोदी के प्रचार समिति के अध्यक्ष बनने पर आडवाणी के गोवा न जाने पर पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने इसे नमोनाइटिस इफेक्ट बताया था।

पढ़ें : मोदी की वैवाहिक स्थिति पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी