Indian Railway: इस दिवाली-छठ पूजा में बिहार जाना होगा आसान, इन रूटों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष अक्टूबर महीने में है। इस मौके पर बिहार के लोग अपने घर अवश्य जाते हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Mon, 10 Oct 2022 01:00 PM (IST) Updated:Mon, 10 Oct 2022 01:00 PM (IST)
Indian Railway: इस दिवाली-छठ पूजा में बिहार जाना होगा आसान, इन रूटों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें
Indian Railway: इस दिवाली-छठ पूजा में बिहार जाना होगा आसान, इन रूटों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Indian Railway: त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में कई बड़े पर्व और त्योहार हैं। खासकर, बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष अक्टूबर महीने में है। इस मौके पर बिहार के लोग अपने घर अवश्य जाते हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। अगर आप भी आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली से बिहार जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप इन ट्रेन में अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इससे पहले यात्रियों को छठ पूजा में यात्रा के दौरान टिकट न मिलने की शिकायत रहती है। हालांकि, इस वर्ष भारतीय रेल बिहार के मुख्य रूटों पर कई विशेष ट्रेनें चलाने जा रही है। आइए, विशेष ट्रेनों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर जाएंगी

-आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (04048/04047)- 20 और 21 अक्टूबर को आनंद विहार और मुजफ्फरपुर से रवाना होगी।

-आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (04028/04027)-26 और 27 अक्टूबर को आनंद विहार और मुजफ्फरपुर से रवाना होगी।

ये ट्रेन दरभंगा जाएगी

-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस-दरभंगा एक्सप्रेस (04060/04059)- 20 और 26 अक्टूबर को पुरानी दिल्ली से दरभंगा जाएगी। वहीं, 21 और 27 अक्टूबर को दरभंगा से पुरानी दिल्ली रिटर्न होगी।

ये ट्रेनें सहरसा जाएंगी

-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस (04022/04021)- 22 अक्टूबर को आनंद विहार और 23 अक्टूबर को सहरसा से रवाना होगी।

-नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस (04068/04067)- नई दिल्ली से 21, 26 व 29 को सहरसा और 22, 27 व 30 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना होगी।

-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस (04016/04015)- आनंद विहार टर्मिनल से 23 व 26 अक्टूबर को और 24 व 27 अक्टूबर को दिल्ली के लिए चलेगी।

-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस (04062/04061)- आनंद विहार टर्मिनल से 21, 25 व 28 अक्टूबर को और सहरसा से 22, 26 व 29 अक्टूबर को रवाना होगी

ये ट्रेनें पटना जाएंगी

-पुरानी दिल्ली-पटना सुपरफास्ट (04071/04072)-यह ट्रेन दोनों तरफ से 21 व 29 अक्टूबर को चलेगी।

-पुरानी दिल्ली-पटना सुपरफास्ट (04018/04017)- यह ट्रेन भी दोनों तरफ से 28 अक्टूबर को चलेगी।

ये ट्रेनें भागलपुर जाएंगी

-पुरानी दिल्ली-भागलपुर सुपरफास्ट (04058/04057)- पुरानी दिल्ली से 23 व 26 अक्टूबर को और भागलपुर से 24 व 27 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना होगी।

-पुरानी दिल्ली-भागलपुर सुपरफास्ट (04034/04033)- पुरानी दिल्ली से 21 व 25 अक्टूबर को और भागलपुर से 22 व 26 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना होगी।

-पुरानी दिल्ली-भागलपुर सुपरफास्ट (04064/04063)- पुरानी दिल्ली से 22 अक्टूबर को भागलपुर के लिए और 23 अक्टूबर को भागलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

chat bot
आपका साथी