व‍िशाखापत्‍तनम के म्‍यूजि‍क फेस्‍टि‍वल में शाम‍िल होने जा रहे हैं तो ये 5 जगहें जरूर घूमें

व‍िशाखापत्‍तनम में 9 से 12 नवंबर तक आर के बीच पर म्‍यूजि‍क फेस्‍टि‍वल साउंड ऑफ सैंड का आयोजन होगा। ऐसे में अगर आप वहां जा रहे हैं तो फ‍िर इन 5 जगहों पर भी घूमें...

By Shweta MishraEdited By: Publish:Wed, 08 Nov 2017 01:41 PM (IST) Updated:Wed, 08 Nov 2017 01:42 PM (IST)
व‍िशाखापत्‍तनम के म्‍यूजि‍क फेस्‍टि‍वल में शाम‍िल होने जा रहे हैं तो ये 5 जगहें जरूर घूमें
व‍िशाखापत्‍तनम के म्‍यूजि‍क फेस्‍टि‍वल में शाम‍िल होने जा रहे हैं तो ये 5 जगहें जरूर घूमें

रामाकृष्‍ण बीच

व‍िशाखापत्‍तनम व‍िजाग में रामाकृष्‍ण बीच है, ज‍िसे आर के बीच के नाम से पुकारते हैं। व‍िजाग में इस बीच के क‍िनारे पूरा एक द‍िन ब‍िताने का एक अलग ही मजा होगा। आरके बीच देखने में काफी खूबसूरत है। यहां पर कई सारी प्रदर्शन‍ियां लगी रहती हैं, ज‍िससे आप यहां घूमते हुए खरीदारी भी कर सकते हैं। 

व‍िजाग जू 

व‍िशाखापत्‍तनम जाने पर अगर वहां जू नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। गर्मि‍यों में जो जीव छुप जाते हैं इस सीजन में वो आराम से देखने को म‍िल जाते हैं। यहां फैम‍िली संग बड़ा मजा आता है। यहां बच्‍चों से लेकर बड़े सभी टाइगर व दूसरे जानवरों को देखकर काफी खुश होते हैं। जू में फोटो लेने की अनुमति है। 

ट्राइबल म्‍यूजि‍यम

यहां जाने पर अरकू ट्राइबल म्‍यूजि‍यम जरूर घूमें। इस म्‍यूजि‍यम में प्रवेश करने पर ऐसा लगता है क‍ि जैसे क‍िसी झोपड़ी में आ गए हों। यहां स्वदेशी जनजातियों द्वारा उपयोग किया जाने वाले पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, गहने और वस्त्रों का एक अनोखा संग्रह म‍िलता है। इत‍िहास प्रेमि‍यों के ल‍िए बेस्‍ट प्‍लेस है। 

मत्‍स्‍य दर्शिनी

व‍िशाखापत्‍तनम में मत्‍स्‍य दर्शिनी भी घूमने की एक बेहतर जगह है। यह एक्‍वैर‍ियम समुद्र के जीवों मछल‍ियों के लिए एक परफेक्‍ट जगह है। यहां पर व‍िभ‍िन्‍न प्रजात‍ियों की बेहद खूबसूरत मछल‍िया देखने को म‍िलती हैं। लोगों को यहां पर जीवों को करीब से जानने का मौका म‍िलता है। बच्‍चों को बड़ी मजा आती है। 

कैलाशगिरि पार्क

व‍िशाखापत्‍तनम में एक खूबसूरत जगह कैलाश गिरि सुंदर उद्यान है। यहां पर शिव और पार्वती की विशालकाय मूर्तियां हैं जो पयर्टकों अपीन ओर अट्रैक्‍ट करती हैं। कैलाशगिरि‍ पार्क भगवान श‍िव के पौराणिक कैलाश पहाड़ का प्रतीक है। पार्क में मूर्तियों के डायनासोर, मगरमच्छ आदि के स्‍टैच्यू भी बने हैं। 

chat bot
आपका साथी