मालदीव जाकर यहां की इन 5 खास डिशेज को जरूर चखें

हनीमून डेस्टिशन के तौर पर मशहूर मालदीव का जायका उन लोगों को बहुत पसंद आता है जिन्हें तीखा-चटपटा और मसालेदार खाना पसंद होता है।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 05:02 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 05:02 PM (IST)
मालदीव जाकर यहां की इन 5 खास डिशेज को जरूर चखें
मालदीव जाकर यहां की इन 5 खास डिशेज को जरूर चखें

मालदीव के खानपान में भी मसालों का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। हनीमून डेस्टिशन के तौर पर मशहूर मालदीव का जायका उन लोगों को बहुत पसंद आता है जिन्हें तीखा-चटपटा और मसालेदार खाना पसंद होता है। यहां के ज्यादातर डिशों में नारियल का इस्तेमाल होता है जो उसे फ्रेश टेक्सचर देने का काम करता है। वेजिटेरियन्स के लिए यहां बहुत सारे ऑप्शन्स अवेलेबल हैं। तो आज जानेंगे मालदीव के मशहूर स्ट्रीट फूड्स के बारे में।

बीस कीमिया(समोसा)

पत्तागोभी, अंडे, बारीक कटे प्याज से मिलकर बनने वाली डिश को स्नैक्स की तरह खाया जाता है। बहुत ही सॉफ्ट टेक्सचर वाली ये डिश मालदीव के पॉप्युलर स्ट्रीट फूड्स में से एक है। रेस्टोरेंट्स के मेन्यू में भी कई सारे एक्सपेरिमेंट्स के साथ इस डिश को चखा जा सकता है।  

बोशी माशुनी (केले के फूल का सलाद)

बोशी माशुनी सलाद और सालसा से मिलती-जुलती डिश है। इसमें केले के फूल, ताजे नारियल और मसालों का इस्तेमाल होता है। टेस्ट बढ़ाने का काम करते हैं नींबू, प्याज, मालदीवियन मिर्च, करी पत्तों, हल्दी और जीरा। ये खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही हेल्दी भी।

गरूधिया (फिश सूप)

ये मालदीव की ट्रेडिशनल डिश है बल्कि यों कहें कि नेशनल डिश है। फिश सूप जो मसालों से तैयार होती है। फिश के छोटे-छोटे टुकड़ें को पानी के साथ पकाया जाता है और स्वाद के लिए इसमें करी पत्ता, प्याज, लहसुन और मिर्च मिक्स करते हैं। और भुने हुए प्याज की टॉपिंग के साथ सर्व किया जाता है। बनाने में आसान इस डिश को हर एक सीज़न में एन्जॉय कर जा सकते हैं।

हुनी रोशी (रोटी)

मालदीव में खास तरह की कोकोनेट ब्रेड बनती है। हुनी रोशी को नारियल से बनने वाली रोटी है जिसे तब तक फ्राई किया जाता है जब तक कि वो अच्छे से पक न जाए। अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी रोटी को टेस्टी बनाता है नारियल का स्वाद। जिसे करी के साथ सर्व किया जाता है।

सागू बोंडीबाइ (साबूदाना पुडिंग)

साबूदाना यहां के खानपान का खास हिस्सा है। यहां बनाई जाने वाली पुडिंग में इसका इस्तेमाल होता है। कोकोनट मिल्क, इलायची और गुलाब के अलावा इसमें कंडेन्शड मिल्क भी शामिल होता है। जो बहुत ही टेस्टी होता है।  

chat bot
आपका साथी