World Tourism Day 2019: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस, कौन कर रहा है मेज़बानी

World Tourism Day 2019 नई तकनीकों से यात्रा करना बेहद किफायती सुविधाजनक और आसान हो गया है। पर्यटन एक प्रमुख उद्योग बन गया है जो कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं में योगदान देता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 09:35 AM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 09:35 AM (IST)
World Tourism Day 2019: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस, कौन कर रहा है मेज़बानी
World Tourism Day 2019: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस, कौन कर रहा है मेज़बानी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Tourism Day 2019: एक पर्यटक की आत्मा कभी संतुष्ट नहीं होती है, वह चाहे किसी भी जगह की कितनी भी यात्रा कर ले, उसका मन फिर उसी जगह नए इलाकों का पता लगाने में लग जाएगा। करोड़ों सालों से जिज्ञासु लोग उन नई या पुरानी जगहों की यात्राएं करते आए हैं। नई जगहों और संस्कृतियों को जानने की इच्छा ने दुनिया को एक साथ आने और प्रभावी रूप से जुड़ने में मदद की है।

आज, नई तकनीकों के आने से यात्रा करना बेहद किफायती, सुविधाजनक और आसान हो गया है। इस तरह पिछले कई सालों में पर्यटन एक प्रमुख उद्योग के रूप में उभरा है जो कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं में योगदान देता है।

कब मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस

जिस गति के साथ पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित हुआ है, उसे देखते हुए, संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन ने 1980 में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में घोषित किया और तब से इस दिन हर साल विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। हर साल इस दिन की एक देश मेज़बानी करता है और साथ ही इसके लिए हर साल एक नया विषय भी होता है।

क्या है इसका महत्व

इसका उद्देश्य लोगों को पर्यटन के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व से परिचित कराना है और साथ ही उन्हें एक  ज़िम्मेदार पर्यटक भी बनाना है।

इस साल पहली बार भारत विश्व पर्यटन दिवस की मेज़बानी कर रहा है। इस साल का विषय 'पर्यटन और नौकरियां: सभी के लिए बेहतर भविष्य' है। यह कार्यक्रम देश के सबसे आकर्षक शहर दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र के मिलेनियम डेवलपमेंट में उल्लिखित चुनौतियों पर केंद्रित होगा और कैसे पर्यटन उद्योग इन चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकता है। जैसा कि विषय है, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के क्षेत्र में नौकरी चाहने वालों के लिए अधिक रास्ते खोलने के तरीकों पर है।

2018 में भारत आए एक करोड़ से ज़्यादा सैलानी 

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2017 में 1.65 अरब घरेलू पर्यटकों ने सैर की। पर्यटन के क्षेत्र में वृद्धि बढ़ ही रही है। मंत्रालय ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 2018 में एक करोड़ पांच लाख पर्यटक भारत आए थे। विदेश से आने वाले पर्यटक दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई, आगरा और जयपुर घूमना पसंद करते हैं। 

chat bot
आपका साथी