Earth Day 2022: इन मैसेज और स्लोगन के जरिए दें अपने प्रियजनों को अर्थ डे का संदेश

Earth Day 2022 धरती हमारी मां है जिसके पास हमारी जरूरत के लगभग सारी ही चीज़ें हैं लेकिन विकास के साथ हम इन चीज़ों की महत्वता को दरकिनार करते जा रहे हैं। तो अर्थ डे पर इसी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का काम किया जाता है।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Apr 2022 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 22 Apr 2022 09:38 AM (IST)
Earth Day 2022: इन मैसेज और स्लोगन के जरिए दें अपने प्रियजनों को अर्थ डे का संदेश
Earth Day 2022: अर्थ डे पर भेजें अपने प्रियजनोंं को ये संदेश

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Earth Day 2022: पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। पहली बार इसे  1970 में मनाया गया था। दुनिया भर के लोग धरती और उसके द्वारा दिए गए प्राकृतिक संपत्ति को बचाने के लिए उपायों के बारे में सोचते हैं और लोगों को भी जागृत करने का काम करते हैं। 

Earth Day Wishes & Slogans

1. जिनको इस पृथ्वी से प्यार है, जो इसे सुनना चाहते हैं उनके लिए धरती के पास अपरम्पार मधुर संगीत है ।

2. प्राकृतिक दुनिया उत्साह का सबसे बड़ा स्रोत है,

दृश्य सौंदर्य का सबसे बड़ा स्रोत,

बौद्धिक रुचि का सबसे बड़ा स्रोत।

यह जीवन का सबसे बड़ा स्रोत है जो जीवन को जीने लायक बनाता है।

3. आने वाली पीढ़ी है प्यारी,

तो पृथ्वी को बचाना है, हमारी जिम्मेदारी।

Happy Earth day 2021”

4. नजर उठाये ढूंढ रहे है इस अंतरिक्ष में जमीं

पर भूल जाते है अकसर कदमों के निचे है सरजमीं।

5. पेड़ एक तरह से सुनने के लिए, तैयार स्वर्ग से बात करने के लिए पृथ्वी का कभी न खत्म होने वाला प्रयास है ।

6. पृथ्वी बचाओ, भविष्य की पीढ़ियों को बचाओ।

7. धरती मेरी प्यारी धरती

तुझमें ही पूरा जीवन समाया है।

तेरे उपकार है हम पर कुछ इस कदर

की तूने माँ का दर्जा पाया है।

8. “यह मत भूलो कि पृथ्वी आपके नंगे पैर महसूस करने के लिए प्रसन्न है और हवा आपके बालों के साथ खेलने की इच्छा रखती है।”

9. पेड़ लगाओ, शुद्ध हवा पाओ, इस धरती को स्वर्ग बनाओ।

10. ये हम अब सबको समझाएं, संदेश ये हम सब तक फैलाएं, आओ पर्यावरण बचाएं और धरती मां का कर्ज चुकाएं।

11. हमने कितनों को खुश रखा

हमने किसका घर है बसाया

धरती हमसे पूछ रही

क्या खोया और क्या पाया

धरती माँ का कितना ऋण चुकाया।

12. प्रकृति हमसे कुछ नहीं मांगती है, वह बस हमें देती जाती है…. लेकिन लालच करने पर वह हमें दंड भी देती है।

13. पृथ्वी हम सबका घर है, इसकी सुरक्षा हम सब पर निर्भर है।

14. इतना भी गलत ना कर मेरे साथ ऐ इन्सान

की मैं तुम्हारी जिंदगी उजाड़ने पर मजबूर हो जाऊं।

15. “हमें अपने पूर्वजों से पृथ्वी विरासत में नहीं मिली है, हम इसे अपने बच्चों से उधार लेते हैं।”

16. पृथ्वी को तुम बंजर ना बनाओ, हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाओ।

Pic credit- freepik

chat bot
आपका साथी