Quarantine Skin Care Tips: पिंपल्स आते ही न घबराएं, बस इन 5 टिप्स से पाएं तुरंत राहत

Quarantine Skin Care Tips पिंपल्स एक बार ज़िंदगी में आ जाएं तो इनसे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। पिंपल्स को ख़त्म करने के लिए इसे फोड़ने की गलती न करें। आज़माएं ये 5 टिप्स।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 15 May 2020 01:36 PM (IST)
Quarantine Skin Care Tips: पिंपल्स आते ही न घबराएं, बस इन 5 टिप्स से पाएं तुरंत राहत
Quarantine Skin Care Tips: पिंपल्स आते ही न घबराएं, बस इन 5 टिप्स से पाएं तुरंत राहत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Quarantine Skin Care Tips: चाहे लड़का हो या फिर लड़की, सब की ज़िंदगी पिंपल्स की दिक्कत ज़रूर आती है। यहां तक कि एक बार ये ज़िद्दी पिंपल्स आपके चेहरे पर आ गए, तो जाने का नाम नहीं लेते। 

सबसे खराब तब लगता है, जब किसी बेहद खास दिन ये आपके चेहरे पर बिन बुलाए मेहमान बन जाएं। ख़ैर, जब भी आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाएं, तो इससे जल्दी छुटकारा पाने के लिए इसे फोड़ने की ग़लती न करें, बल्कि उसे थोड़ा वक्त दें। 

पिंपल को फोड़ने से ये और बढ़ सकता है और साथ ही चेहरे पर खराब दाग़ भी छोड़ सकता है। आप आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें कुछ ही दिनों में ख़त्म भी कर सकते हैं। पिंपल की समस्या दिखने के एक घंटे बाद से लेकर एक दिन बाद तक, ऐसा रूटीन फॉलो करें।

पिंपल से बचने के आसान टिप्स:

1. चेहरे पर आपको जैसे ही पिंपल नज़र आए, उस पर फौरन टी-ट्री ऑयल और एलो वेरा जेल मिलाकर लगा लें। टी-ट्री ऑयल और एलोवेरा में एंटीबैक्टिरिअल गुण होते हैं। इसे लगाने से पहले फेसवॉश से चेहरा ज़रूर धो लें। इसे दिन में 4-5 बार लगा लें। 

2. रात में सोने से पहले चेहरा धोएं और फिर पिंपल पर सफेद टूथपेस्ट लगा लें। ध्यान रखें हमेशा पिंपल के लिए सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें। सुबह उठकर इसे धो लें।

3. अगर अचानक कहीं आपको जाना पड़ रहा है, तो इसे छिपाने के लिए आप इस पर कंसीलर लगा सकते हैं। कंसीलर पिंपल्स पर लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इससे पिंपल छिप जाएगा और इससे होने वाली रेडनेस भी ख़त्म हो जाएगी।

4. इसके अलावा, आप पिंपल पर नीम या तुलसी से बने पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

5. पिंपल्स आने पर तेल मसालों और डेयरी प्रोडक्ट्स से दूर रहें। सोने से पहले मेकअप साफ करके चेहरा ज़रूर धोएं। 

chat bot
आपका साथी