Priyanka Chopra New Haircut: हेयर स्टाइल बदलना चाह रही हैं, तो प्रियंका चोपड़ा से लें प्रेरणा!

Priyanka Chopra New Haircut आप भी लंबे बालों से ऊब गई हैं तो प्रियंका के इस नए हेयर कट को आजमा सकती हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 02:51 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 04:14 PM (IST)
Priyanka Chopra New Haircut: हेयर स्टाइल बदलना चाह रही हैं, तो प्रियंका चोपड़ा से लें प्रेरणा!
Priyanka Chopra New Haircut: हेयर स्टाइल बदलना चाह रही हैं, तो प्रियंका चोपड़ा से लें प्रेरणा!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। प्रियंका चोपड़ा का नया हेयरकट उन लड़कियों के लिए एकदम सही है जो अपने लंबे बालों से परेशान हो गई है और कुछ नया लुक पाना चाहती है। लंबे लॉकडाउन की वजह से पार्लर बंद थे और बालों की लैंथ काफी बढ़ गई है तो आप कुछ न्यू ट्राई करें। आप बालों को कुछ नया लुक देना चाहती है तो इस बॉलीवुड अदाकारा का हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती है। अभिनेत्री अमेरिका में रहती है, कोरोना की वजह से लंबे समय बाद वो पार्लर गई और उन्होंने अपने बालों को नया लुक दिया जिसे देखकर आप भी वाह कहने से नहीं चूकेंगे।

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए हेयरकट की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें अभिनेत्री ने हेयर स्टाइल चेंज किया है। हेयर स्पोर्टिंग शॉर्ट बैंग्स।

 

View this post on Instagram

New hair, don’t care.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Sep 11, 2020 at 5:29pm PDT

अगर आप सोच रहे हैं कि बैंग्स वास्तव में क्या है? तो हम आपको बताते है, बैंग मूल रूप से बालों के स्ट्रैंड हैं जो आमतौर पर स्कैल्प या सामने की हेयरलाइन पर आते हैं और माथे को पूरी तरह कवर करते है। ये हेयर स्टाइल भौंवो के ठीक ऊपर खत्म होता हैं।

प्रियंका अपने नए हेयरडू को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं, उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए कहा, "नए बाल, देखभाल नहीं करते।"

प्रियंका के नए लुक को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। प्रियंका का ये लुक उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपने लंबे बालों सो छुटकारा पाना चाहते हैं।

                            Written By: Shahina Noor

chat bot
आपका साथी