Overnight Masks: दमकती त्वचा के लिए बेस्ट हैं ये 3 ओवरनाइट फेसपैक्स

Overnight Masks आप रात में भी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं। कुछ ऐसे फेसमास्क्स हैं जिनका इस्तेमाल आप रात में भी कर सकती हैं। इन फेसपैक्स को रात में लगाकर सो जाएं और फिर सुबह चेहरे को धो लें।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 04:32 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 04:32 PM (IST)
Overnight Masks: दमकती त्वचा के लिए बेस्ट हैं ये 3 ओवरनाइट फेसपैक्स
दमकती त्वचा के लिए बेस्ट हैं ये 3 ओवरनाइट फेसपैक्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Overnight Masks: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हम में से ज़्यादातर लोग एक बार फिर घर से ही काम करने पर मजबूर हो गए हैं। साथ ही घर से काम करने का समय लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से हमें दिन में अपनी त्वचा का ख़्याल रखने का समय नहीं मिल पा रहा है, हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि आप अपनी त्वचा को तब तक नज़रअंदाज़ करें जब तक एक्ने की समस्या न शुरू हो जाए।

अगर आपको दिन में समय नहीं मिल पाता है, तो आप रात में भी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं। कुछ ऐसे फेसमास्क्स हैं, जिनका इस्तेमाल आप रात में भी कर सकती हैं। इन फेसपैक्स को रात में लगाकर सो जाएं और फिर सुबह चेहरे को धो लें। सुबह दमकती त्वचा दख आप भी हैरान रह जाएंगी। तो आइए जानें इन फेसपैक्स के बारे में:

शहद और ओटमील

दो चम्मच शहद और ओटमील को मिलाकर लें। अब इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदें मिला लें और एक पेस्ट बना लें, इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबद उठकर इसे धो लें। ओटमील एक प्राकृतिक स्क्रब है और त्वचा से डेड सेल्स को हटाता है, वहीं शहद त्वचा को नमी पहुंचाता है। ये मास्क ऑयली और एक्ने वाली त्वचा के लिए बेस्ट है। इसे हफ्ते में सिर्फ दो बार लगाएं।

दही और शहद

एक चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिला लें और इसे रातभर के लिए लगा रहने दें। सुबह उठकर धो लें। दही में लैक्टिक ऐसिड मौजूद होता है, जो डेड सेल्स से छुटकारा दिलाता है और एक्ने को दूर रखता है। शहद त्वचा को नमी पहुंचाकर एक ग्लो देता है। 

खीरा और ज़ैतून का तेल

दो चम्मच खीरे के रस में एक चम्मच ज़ैतून का तेल मिला लें। अब इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। खीरा त्वचा को सनबर्न या जलन से आराम देता है और त्वचा के पीएच स्तर को बरकरार रखता है। दूसरी तरफ, ज़ैतून का तेल त्वचा को हाइड्रेट कर उसे मुलायम बनाता है। 

Disclaimer: इन फेसमास्क को आज़माने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। कई बार प्राकृतिक चीज़ों से भी एलर्जी का ख़तरा होता है। इसे लगाने पर अगर जलन महसूस हो, तो फौरन पानी से धो लें। ज़्यादा तकलीफ होने पर अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह कर लें।

chat bot
आपका साथी