Skin Care: आंखों के नीचे पड़े काले घेरे हटाने से लेकर दाग-धब्बे दूर करने तक, त्वचा के लिए रामबाण है आलू का रस

क्या आप जानते हैं कि आलू का रस त्वचा से जुड़ी होम रेमेडीज में काफी कारगर माना जाता है। इससे आप डार्क सर्कल्स को तो दूर कर ही सकते हैं साथ ही फाइन लाइंस और एक्ने की परेशानी में भी राहत पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं चेहरे पर आलू का रस (Potato Juice) लगाने के हैरान कर देने वाले फायदे और इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Publish:Mon, 15 Apr 2024 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2024 09:14 PM (IST)
Skin Care: आंखों के नीचे पड़े काले घेरे हटाने से लेकर दाग-धब्बे दूर करने तक, त्वचा के लिए रामबाण है आलू का रस
Skin Care: चेहरे पर आलू के इस्तेमाल से होते हैं ऐसे फायदे, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

HighLights

  • आलू को चेहरे पर मसाज करने से त्वचा से जुड़ी कई तकलीफों से राहत पाई जा सकती है।
  • यह स्किन पोर्स को क्लीन करने के साथ त्वचा को टाइट भी बनाता है।
  • बढ़ती उम्र के साथ एजिंग का असर चेहरे पर नजर आने लगता है, ऐसे में आलू का ये घरेलू नुस्खा काफी कारगर है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care: आजकल बड़े ही नहीं, बल्कि कम उम्र के लोग भी आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों (Dark Circles) से परेशान हैं। इनसे पीछा छुड़ाने के तरह-तरह के तरीका आजमाकर अगर आप भी थक चुके हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे, कि कैसे चेहरे पर आलू का रस लगाने से त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे, फाइन लाइंस और एक्ने को ठीक किया जा सकता है। आइए जानें।

त्वचा से जुड़ी समस्याओं से दिलाता है राहत

पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स होने के कारण आलू, आपको पिगमेंटेशन से राहत दिला सकता है। बता दें, कि इससे टैनिंग, दाग-धब्बे और डार्क सर्कल दूर किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको आलू के रस को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करना है। आइए आपको बताते हैं कि एजिंग से पैदा होने वाली तमाम समस्याओं से राहत पाने के लिए चेहरे पर किस तरह आलू का यूज किया जा सकता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

पहला तरीका

आंखों के आसपास की सूजन या डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप 3 चम्मच आलू का रस लीजिए। इसमें शहद मिलाएं और आंखों के नीचे के एरिया पर उंगलियों की मदद से एकदम हल्के हाथ से मालिश करें। ऐसा 2 मिनट तक करें और इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट तक यूं ही रहने दें। इसके बाद आंखों को ठंडे पानी से वॉश करें। बता दें, आप इस तरीके को हफ्ते में 3 बार दोहरा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अगर आप भी जूझ रहे हैं बॉडी एक्ने की समस्या से, तो इन टिप्स की मदद से पाएं इनसे निजात

दूसरा तरीका

एक आलू लें और उसे मिक्सर की मदद से पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण में कॉफी पाउडर मिलाएं। अब इस पैक को आंखों के नीचे लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे वॉश कर लें। इस प्रक्रिया को भी आप हफ्ते में 2 से 3 बार रिपीट कर सकते हैं।

दाग-धब्बे और कील-मुंहासे दूर करने के लिए

अगर आप भी एक्ने के बाद होने वाले दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो आलू की मदद से एक पैक बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक आलू और एक टमाटर लें। दोनों चीजों को पीस लें, और इससे चेहरे पर मसाज करें। ऐसा लगातार 15 मिनट तक करें और फिर इसे 10 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद इसे किसी टिशू पेपर से रब करते हुए हटा लें और ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को आप हफ्ते में 2 बार ट्राई कर सकते हैं। महीने भर में आपको चेहरे पर अंतर दिखना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- इन 3 नेचुरल तरीकों से आसानी से दूर सकते हैं त्वचा में होने वाली जलन व खुजली की समस्या

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी