Banana Hair Mask: बालों के लिए गुणकारी है केला, इस तरह बनाएं हेयर मास्क

Banana Hair Mask केले सेहत के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं केले से हेयर मास्क कैसे बनाएं और यह स्कैल्प के लिए कैसे फायदेमंद है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Publish:Tue, 17 Jan 2023 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2023 05:39 PM (IST)
Banana Hair Mask: बालों के लिए गुणकारी है केला, इस तरह बनाएं हेयर मास्क
Banana Hair Mask: केले से इन तरीकों से बनाएं हेयर मास्क

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Banana Hair Mask: केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां, केले का उपयोग कर आप बालों को हेल्दी बना सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्कैल्प संबंधी समस्या को दूर करने में सहायक है। आइए जानते हैं, केले से हेयर मास्क कैसे बनाएं।

1.केले और शहद का फेस मास्क

इसके लिए एक बाउल में एक-दो पके केले को मैश कर लें, इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। फिर इस पेस्ट को बालों पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

2.केले और पपीते का मास्क

इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से आप स्कैल्प संबंधी समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में केले और पपीते को काट लें, इसे ग्राइंड कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बालों में लगाएं, जब यह सूख जाए, तो पानी से धो लें।

3. केला, अंडा और शहद मास्क

अंडे में मौजूद प्रोटीन हेयर ग्रोथ के लिए मददगार है। आप इसके इस्तेमाल से स्कैल्प संबंधी समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में केले को मैश करें, इसमें अंडा और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं, करीब 20-30 मिनट बाद बालों को धो लें। यह बालों के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है।

4.केले और दही का पैक

इस पैक के इस्तेमाल से आप रूखे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में केला मैश कर लें, इसमें चार-पांच चम्मच दही मिलाएं। अब इसे बालों की जड़ों में लगाएं, करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी