घर में बनाएं बेकरी जैसा सॉफ्ट और टेस्टी 'चीज़ केक', इन आसान स्टेप्स के साथ

घर पर बनाए हुए केक में बेकरी वाली बात नहीं होती। स्वाद और सूरत दोनों ही काफी अलग होते हैं। तो कैसे घर में आसान तरीके से बना सकते है टेस्टी चीज़ केक, जानेंगे यहां।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 01:56 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 01:56 PM (IST)
घर में बनाएं बेकरी जैसा सॉफ्ट और टेस्टी 'चीज़ केक', इन आसान स्टेप्स के साथ
घर में बनाएं बेकरी जैसा सॉफ्ट और टेस्टी 'चीज़ केक', इन आसान स्टेप्स के साथ

विधि :

एक कुकी रिंग लेकर कुकीज़ क्रम्ब्स डालकर इसका बेस बनाएं।
अब बेस को सेट करने के लिए 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
एक सॉस पैन में ब्लूबेरीज, चीनी और बीयर को एक साथ पकाएं।
अब पैन को गैस से हटाकर उसमें व्हिप्ड क्रीम डालकर मिलाएं।
इस सॉस को कुकीज बेस पर अच्छी तह फैलाएं और 30 मिनट के लिए सेट करने के लिए फ्रिज में रख दें।
अब एग और चीनी को एक साथ डबल बॉयलर मेथड से चलाते हुए पकाएं।
ध्यान रखें, इसका टेम्प्रेचर 70-75 डिग्री सेल्सियस ही होना चाहिए।
अब इसमें जेलेटिन मिलाकर रूम टेम्प्रेचर पर आने दें।
इसमें क्रीम चीज को अच्छी तरह मिलाकर कुकी रिंग में सेट करें।
रातभर अच्छी तरह से सेट करने के लिए फ्रिज में रख दें।
मैंगो और मिंट स्प्रिंग से गार्निश कर इसे ठंडा ही सर्व करें।

chat bot
आपका साथी