Holi Special 2022: होली के मीठे पकवानों से न भर जाए मन, इसके लिए नमकीन में बनाएं 'राजकचौड़ी'

Holi Special 2022: होली के मौके पर घरों में गुजिया, लड्डू, बर्फी खाकर मन भर जाता है और फिर कुछ नमकीन खाने की क्रेविंग होती है। तो इसके लिए राजकचौड़ी बनाने का ऑप्शन रहेगा बेस्ट।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Wed, 16 Mar 2022 01:46 PM (IST) Updated:Wed, 16 Mar 2022 01:46 PM (IST)
Holi Special 2022: होली के मीठे पकवानों से न भर जाए मन, इसके लिए नमकीन में बनाएं 'राजकचौड़ी'
Holi Special 2022: होली के मीठे पकवानों से न भर जाए मन, इसके लिए नमकीन में बनाएं 'राजकचौड़ी'

विधि :

- मैदा, सूजी, बेकिंग सोडा, नमक, तेल, पानी और चुकंदर का रस सभी को मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें। इसे 20 मिनट तक ढककर रखें। फिर से गूंथें और छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर बेल लें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें। इन्हें तलकर पेपर नैपकिन में निकाल लें।
- एक बर्तन में उबले आलू, काला चना और साबूत मूंग मिलाएं।
- आधा दही फेंटें और आधे में चुकंदर का रस मिलाकर फेंटें।
- तली कचौड़ियां फोड़कर भरावन भरें। दही, हरी चटनी व इमली की चटनी डालें। ऊपर से लाल मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, अमचूर पाउडर और नमक बुरकें।
- राजकचौड़ी को अनार, हरा धनिया, प्याज व सेव से सजाकर सर्व करें।

Pic credit- freepik

chat bot
आपका साथी