ऐसे बनाएं 5 म‍िनट में वेज हक्का नूडल्स

अगर आपको वेज हक्‍का नूडल्‍स बहुत पसंद हैं तो ऐसे घर पर पकाएं वेज हक्‍का नूडल्‍स

By Edited By: Publish:Thu, 09 Nov 2017 02:06 PM (IST) Updated:Thu, 09 Nov 2017 03:21 PM (IST)
ऐसे बनाएं 5 म‍िनट में वेज हक्का नूडल्स
ऐसे बनाएं 5 म‍िनट में वेज हक्का नूडल्स

विधि :

मेथड:
नूडल्स को ब्वॉयल करें। याद रहे कि वो ज्यादा ब्वॉयल नहीं होने चाहिए। जैसे ही नूडल्स ब्वॉयल हों, उन्हें तुरंत ठंडे पानी के नीचे अच्छे से धोकर अलग एक छलनी में रखें। इसमें एक टेबलस्पून ऑयल, थोड़ा नमक, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। अच्छे से हिलाते हुए मिक्स करें और अलग रख दें। अब एक नॉन-स्टिक पैन में बाकी ऑयल गर्म करें। इसमें अदरक लहसुन डालकर 10 सेकेंड्स तक पकाएं। फिर गाजर डालें और एक मिनट पकाएं। इसमें शिमला मिर्च एड करें और 30 सेकेंड और कुक करें। अब कटा हुआ हरा प्याज और नमक डालें और सब्जियों को 30 सेकेंड्स और पकाएं। अब नूडल्स को सब्जियों के साथ मिलाएं। कुछ सेकेंड्स कुक करने का बाद गैस बंद कर दें और गरमा गरम सर्व करें। इस रेसिपी में आप पत्ता गोभी, प्याज अपनी च्वॉइस के अकॉर्डिंग डाल सकते हैं।

chat bot
आपका साथी