स्वाद के साथ सेहत भी खीरे का चीला

By Edited By: Publish:Fri, 19 Jun 2015 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2015 04:02 PM (IST)
स्वाद के साथ सेहत भी खीरे का चीला
स्वाद के साथ सेहत भी खीरे का चीला

विधि :

1. खीरा छीलकर कस लें, हल्के हाथ से दबा थोड़ा पानी निकाल लें।

2. टमाटर को खौलते पानी में दो-तीन मिनट रखकर निकालकर छिलका उतारकर रस निकाल लें व छान लें।

3. धनिया, अदरक व हरी मिर्च मिलाकर पीस लें। करी पत्ता महीन काट लें।

4. बेसन में तेल छोड़ बाकी सारा सामान मिला चीले जैसा घोल बना लें।

5. तवे में तेल गर्मकर एक बड़ी चम्मच में घोल लेकर तीन-चार जगह छोड़ दें। लाल हो जाने पर चिमटे से पलट कर दूसरी तरफ भी लाल कर निकाल लें एवं अच्छी तरह तेल झारकर गरमागरम परोसें।

नोट: खीरे की जगह भुट्टा, आने वाले दिनों में हरी मटर, हरा चना और गोभी से भी चीले बना सकती हैं।

chat bot
आपका साथी