साइंस क्विज

By Edited By: Publish:Wed, 16 Oct 2013 10:53 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2013 12:00 AM (IST)
साइंस क्विज

1. भारतीय मूल के किस अमेरिकी साइंटिस्ट ने रोबोट का ब्रेन बनाने में सक्सेस हासिल कर ली है?

(क) डॉ. विमल अग्रवाल

(ख) डॉ. अजीत प्रकाश

(ग) डॉ. सत्यनारायण साहा

(घ) डॉ. जगन्नाथन सारांगपानी

2. इनमें से किस कंट्री में एक ऐसी स्मार्ट बोतल बनाई गई है, जो स्मार्ट फोन के साथ कांटैक्ट करके बताएगी कि आपको रोजाना कितना पानी पीने की जरूरत है?

(क) जर्मनी

(ख) अमेरिका

(ग) इटली

(घ) सेनेगल

3. जर्मनी में बनाए गए फेनी नाम के रोबोट को दुनिया का सबसे बडा वर्किग रोबोट मानकर गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। फेनी की लंबाई कितनी है?

(क) 50 फीट

(ख) 32 फीट

(ग) 51.6 फीट

(घ) 55 फीट

4. किस ग्रह के चंद्रमा पर नासा के अंतरिक्ष यान कैसिनी ने प्लास्टिक बनाने में यूज होने वाले प्रोपाइलिन तत्व की खोज की है?

(क) बुध

(ख) मंगल

(ग) शुक्र

(घ) शनि

5. वैज्ञानिकों ने किस देश में उस ज्वालामुखी की खोज की है, जिसका असर कई दशकों के बाद आज भी आर्कटिक और अंटार्कटिक की बर्फीली सतहों पर देखा जा रहा है?

(क) इंडोनेशिया

(ख) जापान

(ग) साउथ कोरिया

(घ) नॉर्वे

6. कनाडा के रिसर्चर्स ने किस खतरनाक डिजीज से रिलेटेड सक्सेसफुल वैक्सीन को बनाने का दावा किया है, जो इस बीमारी को रोकने में कारगर हो सकती है?

(क) ट्यूबरकुलोसिस

(ख) कैंसर

(ग) एड्स

(घ) रेबीज

न्उत्तर-

1. घ, 2. ख, 3. ग, 4. घ, 5. क, 6.क

chat bot
आपका साथी