साइंस क्विज

By Edited By: Publish:Wed, 21 Aug 2013 11:54 AM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2013 12:00 AM (IST)
साइंस क्विज

1. किस विदेशी इंस्टीट्यूट ने रिसर्च के बाद दावा किया है कि 50 लाख साल पूर्व ग्लोबल वार्मिग के कारण समुद्री जल का स्तर 20 मीटर तक बढ गया था?

(क) मेयो कॉलेज

(ख ) विक्टोरिया कॉलेज

(ग) लंदन स्कूल ऑफ कॉमर्स

(घ) इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन

2. जीन थेरेपी की हेल्प से डीएनए में चेंज करके बच्चों के चलने और बोलने की क्वॉलिटी पर असर डालने वाली बीमारियों को दूर किया जा सकता है। यह सक्सेसफुल रिसर्च किस कंट्री के साइंटिस्ट्स ने किया है?

(क) जापान

(ख) इंडिया

(ग) इटली

(घ) केन्या

3. अमेरिकन मेडिकल सेक्टर में सर्वाधिक फाइनेंशियल हेल्प देने वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने लैब में किस जानवर पर एक्सपेरिमेंट बंद करने का डिसीजन लिया है?

(क) मेंढक

(ख) कछुआ

(ग) चिम्पैंजी

(घ) बिल्ली

4. रूस की इरकुत्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे बडी टेलीस्कोप बनाने का काम शुरू किया है। इसका क्या नाम रखा गया है?

(क) गामा-एक्स

(ख) गामा-रे

(ग) रेयो-1

(घ) जैक-1

5. हाल ही में अमेरिका के मेसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने आर्टिफिशियल कान बनाने की दिशा में बडा अचीवमेंट दर्ज किया है। यह एक्सपेरिमेंट किस जीव पर किया गया है? (क) चूहा

(ख) जेब्रा

(ग) खरगोश

(घ) बिल्ली

उत्तर-

1. घ, 2. ग, 3. ग, 4. ख, 5.क

chat bot
आपका साथी