साइंस क्विज

By Edited By: Publish:Wed, 22 May 2013 10:30 AM (IST) Updated:Wed, 22 May 2013 12:00 AM (IST)
साइंस क्विज

1. इन दिनों चीन के 10 प्रांतों में एक नए प्रकार का बर्ड फ्लू फैला हुआ है, जो 4 विभिन्न प्रकार के फ्लू के जीनों का मिश्रण है। यह नया बर्ड फ्लू कौन सा है?

(क) एच 7 एन 2

(ख) एच 7 एन 1

(ग) एच 5 एन 3

(घ) एच 7 एन 9

2. विश्व में पहली बार प्रत्यारोपित (ट्रांसप्लांट) गर्भाशय में 6 महीने का गर्भ पल रहा है, जिसका जनवरी, 2014 में जन्म होने की संभावना है। यह गर्भाशय प्रत्यारोपण किस देश के डॉक्टरों ने किया है?

(क) अमेरिका

(ख) जापान

(ग) जर्मनी

(घ) तुर्की

3. ब्रिटेन और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने पहली बार असमय हुए सफेद बालों को पुन: काला करने में सफलता प्राप्त की है। क्या आप बता सकते हैं कि असमय सफेद बाल होने की प्रमुख वजह क्या है?

(क) हेयर फालिकल्स में हाइड्रोजन पेराक्साइड का जमाव

(ख) हेयर फालिकल्स में नाइट्रोजन पेराक्साइड का जमाव

(ग) हेयर फालिकल्स में ऑॅक्सीजन  पेराक्साइड का जमाव

(घ) हेयर फालिकल्स में हाइड्रोजन मोनोक्साइड का जमाव

4. शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में ऐसी ब्रेन सेल विकसित की है, जिससे पार्किसन, मिर्गी व अल्जाइमर  जैसे रोगों का इलाज हो सकता है। यह ब्रेन सेल कौन सी है?

(क) मीडियम गैंग्लिओनिक एमिनेंस सेल

(ख) मेडिकल गैंग्लिओनिक एमिनेंस सेल

(ग) मीडियल गैंग्लिओनिक एमिनेंस सेल

(घ) मल्टी गैंग्लिओनिक एमिनेंस सेल

5. एक विश्व प्रसिद्ध संस्थान के वैज्ञानिकों ने ऐसा कृत्रिम बायोनिक कान विकसित किया है, जो सामान्य कान द्वारा न सुनी जा सकने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी को सुन सकता है। यह संस्थान कौन सा है?

(क) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

(ख) हारवर्ड यूनिवर्सिटी

(ग) टेक्सास यूनिवर्सिटी

(घ) प्रिंसटन यूनिवर्सिटी

रामनयन सिंह

chat bot
आपका साथी