साइंस क्विज

By Edited By: Publish:Wed, 13 Feb 2013 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2013 05:19 PM (IST)
साइंस क्विज

1. कार्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पौधों में फोटो सिंथेसिस बेहतर करने के लिए एक नए जीन की खोज की है, जिससे फसलों की पैदावार 50 फीसदी तक बढ सकती है। यह महत्वपूर्ण जीन कौन सा है?

(क) फोटोक्रो

(ख) लेयरक्रो

(ग) स्केयरक्रो

(घ)फोटोलेयरक्रो

2. खतरनाक रोग मेनिनजाइटिस बी के इलाज हेतु ब्रिटेन में नोवार्टिस द्वारा निर्मित प्रथम वैक्सीन के इस्तेमाल की स्वीकृति मिली है। यह महत्वपूर्ण वैक्सीन कौन सी है?

(क) टेक्ससेरो

(ख) कैक्ससेरो

(ग) बैक्ससेरो

(घ) मोनोसेरो

3. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि विश्व में जानवरों व पौधों की कुल प्रजातियां पिछले अनुमानों से कहीं ज्यादा कम हैं। नए अनुमान के आधार पर कुल कितनी प्रजातियां हैं?

(क) लगभग 150 लाख

(ख) लगभग 250 लाख

(ग) लगभग 50 लाख

(घ) लगभग 5 लाख

4. ब्रिटेन के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड क्लिनिकल एक्सलेंस ने एक ऐसे डिवाइस की अनुशंसा की है, जो स्वत: अनियमित हृदय गति पर निगरानी रख सकता है। अनियमित हृदय स्पदंन को क्या कहा जाता है?

(क) हार्ट फिब्रिलेशन

(ख) आट्रियल फिब्रिलेशन

(ग) मेजर फिब्रिलेशन

(घ) माइनर फिब्रिलेशन

5. स्पेन में 2007 में मिले विश्व के सबसे बडे डायनासोर की 7 करोड वर्ष पुरानी खोपडी के अध्ययन से पता चला है कि डायनासोर का मस्तिष्क काफी छोटा होता था। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि डायनासोर का मस्तिष्क लगभग कितना बडा होता था?

(क) टेनिस के बाल के आकार

(ख) फुटबाल के आकार का

(ग)फुटबाल से छोटे आकार

(घ) फुटबाल से बडे आकार

सही उत्तर- 1.ग, 2.ग, 3.ग, 4.ख, 5.क

रामनयन सिंह

chat bot
आपका साथी