विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..

By Edited By: Publish:Wed, 18 Jul 2012 05:55 AM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2012 12:00 AM (IST)
विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों  से रहें अपडेट..

1. एक भारतीय वैज्ञानिक ने सेलफोन साइज की ऐसी ब्लॅड सुगर डिवाइस का निर्माण किया है, जो इस साल के अंत तक मात्र 2 रुपये तथा 10 सेकेंड में ब्लॅड सुगर की जांच कर सकती है। यह वैज्ञानिक कौन हैं?

(क) जीवन कपूर

(ख) सुमन मित्रा

(ग) सुमन कपूर

(घ) सुमन श्रीवास्तव

2. प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिका लांसेट में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने टाइप-2 डाइबिटिज के इलाज हेतु एक नई प्रभावकारी दवा विकसित की है। यह दवा कौन सी है?

(क) टिनैग्लिटिन

(ख) किनैग्लिटिन

(ग) लिनैग्लिटिन

(घ) मिनैग्लिटिन

3. एक अमेरिकी अध्ययन के अनुसार जो महिलाएं कैल्शियम व विटामिन डी की गोलियां रोजाना लेती हैं, उन्हें किडनी स्टोन होने की आशंका ज्यादा रहती है। क्या आप बता सकते हैं कि रक्त और पेशाब में ज्यादा मात्रा में कैल्शियम की अवस्था को क्या कहते है?

(क) हाईकैल्किुरिया

(ख) मल्टीकैल्किुरिया

(ग) हाइपरकैल्किुरिया

(घ) हाइपरकैल्शियम

4. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के वैज्ञानिकों ने जीवाश्मों पर शोध के बाद यह दावा किया कि अफ्रीका का सहारा मरुस्थल कभी हरा-भरा था। आज से कितने वर्ष पहले सहारा मरूस्थल हरा-भरा था?

(क) 7,000 वर्ष

(ख) 4,000 वर्ष

(ग) 18,000 वर्ष

(घ) 30,000 वर्ष

5. विज्ञान पत्रिका लांसेट में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं ने एचआईवी के इलाज हेतु नई असरकारी दवा विकसित की है। यह नई दवा कौन सी है?

(क) क्वैड

(ख) ट्वैड

(ग) एड्स क्वैड

(घ) ट्वैडटी

सही उत्तर- 1.ग, 2.ग, 3.ग, 4.क, 5.क

रामनयन सिंह

chat bot
आपका साथी