विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट

By Edited By: Publish:Wed, 30 May 2012 04:32 AM (IST) Updated:Wed, 30 May 2012 12:00 AM (IST)
विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट

1. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने ऐसी डिवाइस विकसित की है, जो प्रिंट पेपर की इंक उडाकर उसे दोबारा इस्तेमाल के योग्य बनाती है। पि्रंट पेपर की इंक कैसे उडाई जाती है?

(क) लेजर की लांग पल्स से

(ख) लेजर की शॉर्ट पल्स से

(ग) एक्सरे की शॉर्ट पल्स से

(घ) एक्सरे की लांग पल्स से

2. इन दिनों वैज्ञानिक एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, जिससे टेलीविजन बंद होते ही गायब हो जाता है। यह टेक्नोलॉजी कौन सी है?

(क) टोलेड

(ख) कोलेड

(ग) नोलेड

(घ) सानेड

3. येल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हाल ही में प्लास्टिक खाने वाले फंगस का पता लगाया है। पर्यावरण की रक्षा करने वाले ये फंगस कहां पर प्राप्त हुए हैं?

(क) कांगो के जंगलों में

(ख) वियतनाम के जंगलों में

(ग) अमेजन के जंगलों में

(घ) साइबेरिया में

4. पिछले दिनों वैज्ञानिकों ने ऐसा ऑप्टिकल माइक्रोस्कोप विकसित किया है, जो बिना खून निकाले त्वचा के ऊपर से ही ज्जइट ब्लॅड सेल्स काउंट कर सकता है। यह अति उपयोगी डिवाइस बनाने वाली संस्था कौन सी है?

(क) एमआईटी

(ख) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

(ग) इजराइल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

(घ) मियामी यूनिवर्सिटी

5. यूनिवर्सिटी ऑंफ रोचेस्टर के शोधकर्ताओं ने उस जीन का पता लगाया है, जिसका संबंध न केवल अल्जाइमर रोग से है, बल्कि यह मस्तिष्क में खून के रिसाव के लिए भी जिम्मेदार है। यह जीन कौन सा है?

(क) नेपो ई4

(ख) टेपो 34

(ग) एपो ई4

(घ) केपो 31

सही उत्तर- 1.ख, 2.क, 3.ग, 4.ग, 5.ग

रामनयन सिंह

chat bot
आपका साथी