पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से सटे बड़ा गुइरा गांव में रविवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। वो अपनी पत्नी का तब तक गला दबाते रहा जब तक उसकी जान नहीं चली गयी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM (IST)
पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार
पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से सटे बड़ा गुइरा गांव में रविवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। वो अपनी पत्नी का तब तक गला दबाते रहा जब तक उसकी जान नहीं चली गयी। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्यारोपित पति का नाम युगल किशोर सुंडी (47 साल) है। मृतका का नाम जीरा कुई सुंडी है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतका की 15 साल की बेटी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। युगल किशोर सुंडी का अपनी पत्नी जीरा कुई से अक्सर झगड़ा हुआ करता था। पत्नी रात में उसके साथ सोती नहीं थी। रात में घर से निकल जाती थी। इसका विरोध करने पर भी नहीं समझती थी। इससे नाराज होकर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। बेटी बीच-बचाव करने आती थी तो उसे भी जान से मारने की धमकी देता था। रविवार की सुबह आठ बजे पति-पत्नी के बीच एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया। इससे गुस्से में आकर पति ने पत्नी को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दोनों हाथों से तब तक गला दबाता रहा जब तक उसकी जान नहीं निकल गयी। पुलिस ने बताया कि युगल को अपने किए पर किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है। उसके हाव-भाव बिल्कुल ही सामान्य थे। मृतका के शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

chat bot
आपका साथी