अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से 15 फीट नीचे एक घर पर जा गिरा

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के एस मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 08:18 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 06:16 AM (IST)
अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से 15 फीट नीचे एक घर पर जा गिरा
अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से 15 फीट नीचे एक घर पर जा गिरा

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के एस मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना रविवार शाम लगभग चार बजे की है। वाहन सड़क से लगभग 15 फुट नीचे एक घर पर जा गिरा। घटना में चालक समेत घटनास्थल पर मौजूद आस-पास के सभी लोग बाल-बाल बच गए। इधर घटना के बाद पुलिस चालक अंशु झा को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वाहन काफी तेज रफ्तार से आ रहा था। मनोहरपुर पीएचइडी ऑफिस के पास एस मोड़ के पास गाड़ी पहले से खड़ी एक बाइक को टक्कर मारते हुए सीधे सड़क से 15 फुट नीचे प्रदीप कुमार के घर में जा गिरी। घटना के समय प्रदीप व घर के अन्य लोग आसपास ही थे, घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना से घर की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पुलिस ने नशे में धुत चालक अंशु झा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी मनोहरपुर से टाटा जा रही थी। इसी क्रम में दुर्घटना हुई।

chat bot
आपका साथी